Logo
Nokia G42 New Variant Launched: नोकिया ने भारतीय बाजार में अपने G42 स्मार्टफोन का एक नया वेरिएंट लॉन्च किया है। कंपनी ने नए फोन की कीमत मात्र 9,999 रुपए रखी है। आइए इसकी खासियतों के बारे में जानते हैं।

Nokia G42 New Variant Launched: नोकिया भारतीय बाजार में अपनी मजबूत पैठ जमाने के लिए एक के बाद एक नए और धांसू स्मार्टफोन को लॉन्च कर कर रहा है। कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की थी कि वह भारत में Nokia G42 का एक नया स्टोरेज वेरिएंट (4GB + 128GB) लॉन्च करेगा। यह मॉडल अब आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। तो आइए जानते हैं नोकिया के इस नए डिवाइस की कीमत और खासियत...

Nokia G42 4GB + 128GB की भारत में कीमत और उपलब्धता
आपको बता दें कि, नोकिया ने G42 को पहली बार भारत में सितंबर 2023 में 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया था। इसके के बाद ब्रांड ने इस फोन का एक और नया वेरिएंट 8GB + 256GB फ्रेश पिंक कलर ऑप्शन में पेश किया। अब, कंपनी ने हाल ही में इस फोन का एक और नया 4GB + 128GB वेरिएंट को लॉन्च किया, जो तीन कलर ऑप्शनः सो पिंक, सो पर्पल और सो ग्रे में आता है।

खास बात ये है कि, Nokia G42 का नया 4GB + 128GB वेरिएंट अब भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। नोकिया लवर्स इस फोन को अमेजन इंडिया की आधिकारिक साइट के माध्यम से 9,999 रुपए (लगभग 121 अमेरिकी डॉलर) की कीमत पर खरीद सकते हैं। डिवाइस पर एक्सचेंज ऑफर और EMI का भी ऑप्शन दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः नहीं थम रहा Motorola का जलवा, जल्द लॉन्च करेगा एक और पावरफुल Smartphone, गीकबेंच पर हुआ लिस्ट

Nokia G42 के स्पेसिफिकेशन
नए वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन अन्य वेरिएंट के समान हैं। तो आपको बता दें कि, Nokia G42 में HD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.56 इंच IPS LCD डिस्प्ले है। हुड के तहत, Nokia G42 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480+ SoC से लैस है, जिसे 8GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन को पावर देने वाला 5,000mAh की बड़ी बैटरी पैक है, जो जो 20W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ेंः एनबीटीसी सर्टिफिकेशन लिस्ट लिस्ट हुआ पोको का नया Smartphone, जल्द हो सकता है लॉन्च

कैमरे के मोर्चे पर, नोकिया जी 42 के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर है, जबकि रियर में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप है। फोन में स्टोरेज विस्तार के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट का सपोर्ट, 5GB तक वर्चुअल रैम सपोर्ट, फेस अनलॉक, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, एनएफसी, 3.5 मिमी हेडफोन जैक और डुअल स्पीकर सेटअप शामिल हैं।

5379487