CMF Phone 1 Second Software Update: Nothing के सब-ब्रांड CMF ने अपने पहले स्मार्टफोन, CMF Phone 1, के लिए दूसरा सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया है। यह नया अपडेट पहले अपडेट के एक महीने बाद आया है। पहले अपडेट ने कुछ समस्याओं को हल किया, कैमरा की क्वालिटी में सुधार किया और कुछ नए फीचर्स भी पेश किए थे, जिनमें जुलाई एंड्रॉयड सुरक्षा पैच भी शामिल था।

दूसरा अपडेट अब लाइव हो गया है, जिसमें कुछ नए फीचर्स के साथ-साथ कैमरा और सामान्य सुधार भी शामिल हैं। इस अपडेट का फर्मवेयर वर्जन U2.6-240813-2046 है और इसका साइज 84.20MB है। आइए जानते हैं कि इस अपडेट में क्या कुछ नया मिला है।

CMF Phone 1 Second Software Update:

मिलेंगे ये नए फीचर्स

  • सभी Nothing Community अपडेट्स के लिए कम्युनिटी विजेट पेश किया गया है।
  • लॉक स्क्रीन पर पेडोमीटर और बैटरी विजेट्स दिखाने का विकल्प जोड़ा गया है।

कैमरे और हुए बेहतरीन

  • नए अपडेट में कैमरा परफॉर्मेंस को बढ़ाया गया है।
  • बैक कैमरे की Colour accuracy को और बेहतर किया गया है।
  • HDR मोड के साथ अंधेरे में फोटो की क्वालिटी में सुधार किया गया है।
  • बैकलिट आउटडोर सीन में फ्रंट कैमरा से बेहतर फेस लाइटिंग के लिए सुधार किया गया है।
  • पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए बैक कैमरे के फोकस को स्टेबल किया गया है।

सामान्य सुधार:

  • होम स्क्रीन पर वापस आते समय एटमॉस्फियर वॉलपेपर इफेक्ट को स्टेबल किया गया है।
  • Google Photos में फोटो स्विचिंग को और स्मूथ बनाया गया है।
  • पावर सेविंग मोड में कॉल्स का जवाब देते समय वाइब्रेशन अलर्ट पेश किया गया है।
  • कुछ ऐप्स में स्क्रीनशॉट लेते समय सिस्टम लैग को सही किया गया है।
  • स्टेटस बार में डेटा आइकन और सिग्नल बार को सही ढंग से फिक्स किया गया है।

हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि सभी यूजर्स को एक ही समय पर अपडेट नहीं मिलता है। यह चरणबद्ध तरीके से रोलआउट होता है। ऐसे में अगर आपको अभी तक OTA अपडेट नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है, तो आप कुछ दिन इनतजार कर सकते हैं।

CMF Phone 1 के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानने लिए क्लिक करें।