OnePlus ने कर दिया कमाल: नए साल से पहले Ace 5 और Ace 5 Pro फोन किया लॉन्च, जानें कीमत-फीचर्स

OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया है। ये दोनों फोन शानदार फीचर्स के साथ आते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं सबकुछ।;

Update: 2024-12-26 10:51 GMT
OnePlus Ace 5 Series Launched In China
OnePlus Ace 5 Series Launched.
  • whatsapp icon

OnePlus Ace 5, Ace 5 Pro Launched: वनप्लस ने अपने नए- OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया है। ये दोनों फोन को टेक्नोलॉजी के शौकीनों के लिए खासतौर पर डिजाइन किए गए हैं। इनमें पावरफुल प्रोसेसर, बेहतरीन डिस्प्ले, और एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं, जो इन्हें सबसे अलग बनाते हैं। आइए इन दोनों स्मार्टफोन की कीमतें और खासियतों के बारे में जानते हैं।

OnePlus Ace 5, Ace 5 Pro: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
वनप्लस ऐस 5 और ऐस 5 प्रो दोनों में 6.78-इंच की 1.5K BOE X2 LTPO AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस तक पहुंच सकती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें OPPO क्रिस्टल शील्ड ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। दोनों फोन 2160Hz PWM डिमिंग के साथ आते हैं, जिससे आंखों को आरामदायक व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है।

ऐस 5 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट द्वारा संचालित है। वहीं, ऐस 5 प्रो स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर के साथ आता है, जो इसे और भी पावरफुल बनाता है। प्रो मॉडल में गेमिंग अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए इंडस्ट्री का पहला फेंगची गेमिंग कोर तकनीक शामिल की गई है, जो 120fps और 1080p पिक्चर क्वालिटी को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें: Lava जल्द लॉन्च करेगा नया स्मार्टफोन, मिलेगा पंच होल डिस्प्ले और 50MP डुअल कैमरा

फोटोग्राफी के लिए, दोनों फोन में 50MP का Sony IMX906 सेंसर वाला प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इनमें 16MP का Sony IMX480 सेंसर है। इसके अलावा, फोन 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करते हैं।

फास्ट चार्जिंग और पावरफुल बैटरी
ऐस 5 में 6415mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं, ऐस 5 प्रो में 6100mAh की बैटरी है, जो 100W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। खास बात यह है कि दोनों फोन में बायपास चार्जिंग फीचर दिया गया है, जिससे बैटरी गर्म नहीं होती।

अन्य एडवांस फीचर्स
फोन के अन्य फीचर्स में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस (IP65), और स्मार्ट ब्लूटूथ शामिल हैं, जो 400 मीटर तक का कवरेज प्रदान करता है। ऐस 5 प्रो में गेमिंग वाई-फाई चिप G1 और ई-स्पोर्ट्स एंटेना सिस्टम दिया गया है, जो गेमर्स को शानदार कनेक्टिविटी अनुभव देता है।

OnePlus Ace 5, Ace 5 Pro: कीमत और उपलब्धता
वनप्लस ऐस 5 के 12GB + 256GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत 2299 युआन (लगभग ₹26,830) है, जबकि ऐस 5 प्रो की 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 3399 युआन (लगभग ₹39,665) है। सभी वेरिएंट्स की कीमतें इस प्रकार है:

OnePlus Ace 5 की कीमतें

  • OnePlus Ace 5 (12GB + 256GB): 2299 युआन (लगभग 26,830 रुपए)
  • OnePlus Ace 5 (16GB + 256GB): 2499 युआन (लगभग 29,165 रुपए)
  • OnePlus Ace 5 (12GB + 512GB): 2799 युआन (लगभग 32,665 रुपए)
  • OnePlus Ace 5 (16GB + 512GB): 2999 युआन (लगभग 35,000 रुपए)
  • OnePlus Ace 5 (16GB + 512GB सिरेमिक): 3099 युआन (लगभग 36,165 रुपए)
  • OnePlus Ace 5 (16GB + 1TB सिरेमिक): 3499 युआन (लगभग 40,835 रुपए)

OnePlus Ace 5 Pro की कीमतें

  • OnePlus Ace 5 Pro (12GB + 256GB): 3399 युआन (लगभग 39,665 रुपए)
  • OnePlus Ace 5 Pro (16GB + 256GB): 3699 युआन (लगभग 43,170 रुपए)
  • OnePlus Ace 5 Pro (12GB + 512GB): 3999 युआन (लगभग 46,670 रुपए)
  • OnePlus Ace 5 Pro (16GB + 512GB): 4199 युआन (लगभग 49,005 रुपए)
  • OnePlus Ace 5 Pro (16GB + 512GB सिरेमिक): 4299 युआन (लगभग 50,170 रुपए)
  • OnePlus Ace 5 Pro (16GB + 1TB सिरेमिक): 4699 युआन (लगभग 54,840 रुपए)

ये फोन 31 दिसंबर से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। उम्मीद की जा रही है कि ऐस 5 को भारत और अन्य ग्लोबल बाजारों में वनप्लस 13R नाम से लॉन्च किया जाएगा।

Similar News