Logo
OnePlus Nord 4: वनप्लस अपने नए नोर्ड 4 स्मार्टफोन को लॉन्च करने की योजना पर काम कर रहा है। कहा जा रहा है कि कंपनी इसे इसी महीने के तीसरे सप्ताह तक पेश कर सकती है। आइए इसके स्पेसिफिकेशन और संभावित कीमत जान लेते हैं।

OnePlus Nord 4: वनप्लस जल्द ही अपने पावरफुल नोर्ड 4 फोन को लॉन्च कर सकता है। कहा जा रहा है कि कंपनी इस डिवाइस को इसी महीने के तीसरे सप्ताह में पेश कर सकती है। हालांकि, ब्रांड ने आधिकारिक तौर पर अभी लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है। लीक और रिपोर्ट्स के जरिए वनप्लस के इस अपकमिंग डिवाइस के कई विवरण सामने आ चुके हैं।

OnePlus Nord 4: इसी महीने हो सकता है लॉन्च
जाने-माने टिप्सटर योगेश बरार के अनुसार, वनप्लस जुलाई 2024 के तीसरे सप्ताह में Nord 4 स्मार्टफोन को लॉन्च करने की योजना बना रहा है। ब्रांड ने OnePlus Nord 3 मॉडल को भी जुलाई की शुरुआत में किया था। भारत में नए मॉडल की घोषणा जल्द ही होने की संभावना है, जिसके तुरंत बाद इसकी पहली सेल होगी। टिप्सटर ने ट्वीट में बताया कि Nord की बिक्री Amazon Prime Day सेल के दौरान होगी, जो 20 जुलाई को है।

OnePlus Ace 3V का होगा रीब्रांडेड वर्जन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग OnePlus Nord 4 फोन हाल ही में चीन में लॉन्च हुए Ace 3V का रीब्रांडेड वर्जन है। अगर यह सच होता है तो Nord 4 प्रीमियम फील के लिए ग्लास फ्रंट और बैक के साथ आ सकता है। सिक्योरिटी के लिए, वनप्लस ने पानी और धूल प्रतिरोध के लिए IP65 रेटिंग दी है।

Ace 3V में 1.5K रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.74-इंच AMOLED डिस्प्ले है। हुड के नीचे, नॉर्ड 4 को स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 SoC से लैस होने की उम्मीद है। इसमें पीछे की तरफ देखें तो 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है।

यह भी पढ़ेंः Samsung Galaxy Book4 Ultra को 22 हजार रुपए की जरबदस्त छूट के साथ जल्द करें Order

खबरों की मानें तो नोर्ड 4 में 5,500mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो Ace 3V की तरह 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। वनप्लस ने दावा किया कि आप Ace 3V को सिर्फ 30 मिनट में फुल चार्ज कर सकते हैं।

OnePlus Nord 4: संभावित कीमत
वनप्लस ने बेस 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए 33,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर Nord 3 को लॉन्च किया था। हालांकि, कंपनी ने अभी तक वनप्लस नोर्ड 4 की कीमत की जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि इसे 35,000 रुपए के आसपास या उससे कम प्राइस पर लॉन्च किया जा सकता है।

5379487