Oppo A3 Pro 5G, Reno 12 5G series soon launched in global market: चाइनीज कंपनी ओप्पो ने हाल ही में चीनी बाजार में Oppo A3 Pro 5G, Reno 12 5G, and Reno 12 Pro 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। अब अफवाहें की कंपनी जल्द ही इन स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में भी पेश कर सकती हैं। यह जानकारी TDRA सर्टिफिकेशन से मिली हैं। चलिए इन स्मार्टफोन्स के बारें में विस्तार से जानते हैं। 

Oppo A3 Pro 5G, Reno 12 5G सीरीज को मिला TDRA सर्टिफिकेशन
यूएई के TDRA ऑथिरिटी ने इस महीने की शुरुआत में ओप्पो Reno 12 Pro 5G (मॉडल नंबर: CPH2629) और एन्को बड्स 2 प्रो (मॉडल नंबर: E510A) को मंजूरी दी है। अब, रेनो 12 5G और ओप्पो A3 प्रो 5G के ग्लोबल वर्जन TDRA के डेटाबेस में सामने आए हैं।

CPH2625 मॉडल नंबर Reno 12 5G से मेल खाता है, जबकि CPH2639 मॉडल नंबर A3 Pro से मेल खाता है। Reno 12 के ग्लोबल वर्जन को अन्य प्लेटफ़ॉर्म जैसे कि Geekbench और TUV Rheinland सर्टिफिकेशन पर देखा गया था।

Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, ग्लोबल Reno 12 मॉडल में 8 GB RAM, Android 14 और Dimensity चिप है जो Dimensity 8300 के समान है। इसमें Reno 12 के चीनी मॉडल के समान ही Dimensity 8250 SoC होने की संभावना है। TUV Rheinland सर्टिफिकेशन से पता चला है कि इसमें 80W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी होगी। डिवाइस की कैमरा FV-5 डेटाबेस लिस्टिंग से पता चला है कि यह 50-मेगापिक्सल के फ्रंट-फेसिंग और 50-मेगापिक्सल के रियर कैमरों से लैस हो सकता है।

ये भी पढ़ेः- क्रिएटिव कलाकारों के लिए BENQ ने SW242Q मॉनीटर किया लॉन्च: 24.1 इंच 2K डिस्प्ले, 16-बिट 3D LUT सपोर्ट; जानें कीमत 

Oppo A3 Pro 5G के ग्लोबल वर्ज़न को पहले इंडोनेशिया के एसडीपीपीआई और यूरोफिन्स सर्टिफिकेशन प्लैटफ़ॉर्म के डेटाबेस में देखा गया था। यह देखना अभी बाकी है कि क्या इसमें चीनी वर्ज़न जैसे ही स्पेसिफिकेशन मिलेंगे।