OPPO A3x: OPPO भारत में OPPO A3x नाम से एक नया फ़ोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। फ़ोन को चीनी MIIT सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है, और रियल इमेज सामने आई हैं। सर्टिफिकेशन से फ़ोन के कुछ स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन का खुलासा हो गया है। चलिए अब इन अपडेट्स के बारें में विस्तार से जानते हैं। 

OPPO A3x की MIIT लिस्टिंग
MIIT सर्टिफिकेशन पर इस अपकमिंग हैंडसेट को मॉडल नंबर “PKL110” के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग के मुताबिक OPPO A3x, OPPO का एक मिड-रेंज डिवाइस होगा। MIIT सर्टिफिकेशन पुष्टि करता है कि फ़ोन 6GB, 8GB और 12GB RAM के ऑप्शनों के साथ आएगा। इसमें 5000 mAh की बैटरी भी है और यह केवल 7.68mm मोटी है। पिछली लीक में 5100 mAh की बैटरी का सुझाव दिया गया था, लेकिन MIIT सर्टिफिकेशन में इसे 4970 mAh बताया गया है।

ये भी पढे़ः- iQOO 13 की जल्द होगी एंट्री: लॉन्चिंग से पहले डिस्प्ले, बैटरी, डिज़ाइन की डिटेल हुई लीक; चेक करें फीचर 

इसके अलावा फोन में 1000 निट्स ब्राइटनेस के साथ 120 हर्ट्ज डिस्प्ले होगा। इतना ही नहीं ये फोन IP54 रेटिंग से लैस होगा। OPPO A3x पर्पल, स्पार्कल ब्लैक और स्टारलाइट व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा। यह 45W फ़ास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। फोन के कुछ स्पेक्स अभी भी रहस्य बने हुए हैं, जैसे प्रोसेसर और बहुत कुछ। उम्मीद है कि आने वाले समय में ब्रांड जल्द ही फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा कर सकता है। 
 

ये भी पढ़े-ः खुशखबरी! Spotify पर सिर्फ ₹59 में मिल रहा 3 महीने का प्रीमियम ऑफर; मात्र 25 अगस्त तक उठा सकते हैं लाभ