Oppo Find N5 की लॉन्च टाइमलाइन लीक: Snapdragon चिप के साथ इस दिन करेगा डेब्यू; देखें डिटेल

Oppo Find N5 Launch timeline leak with Snapdragon 8 Elite chip and Hasselblad camera
X
Oppo Find N5 की लॉन्च टाइमलाइन लीक: Snapdragon चिप के साथ इस दिन करेगा डेब्यू; देखें डिटेल।
Oppo Find N5 Launch Date: ओप्पो अपना नया फोन Oppo Find N5 को लॉन्च करने के लिए तैयार है। नए लीक से पता चलता है कि कंपनी इस हैंडसेट को 18 या 19 फरवरी को पेश कर सकती है।

Oppo Find N5 Launch Date: ओप्पो अपना नया फोन Oppo Find N5 को लॉन्च करने के लिए तैयार है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, कंपनी के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि आने वाला फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन इस महीने के अंत तक लॉन्च होगा। फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ IPX9 रेटिंग की सुविधा मिल सकती है। साथ ही इसमें Hasselblad ब्रांडेड ट्रिपल कैमरा सेटअप भी मिलेगा।

Oppo Find N5: कब होगा लॉन्च?
हालिया लीक के मुताबिक OPPO Find N5 दो सप्ताह में लॉन्च होगा। इसके आधार पर, हम यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी इस प्रीमियम फोल्डेबल फोन को 19 या 18 फरवरी 2025 के आसपास लॉन्च कर सकता है। हालांकि अभी भी फोन की सटीक लॉन्च तारीख, उपलब्धता डिटेल, कीमत या ग्लोबल रिलीज़ से संबंधित कोई जानकारी नहीं है। लेकिन कई हालिया लीक और अफवाहों ने इन प्रमुख डिटेल्स को कंफर्म किया है।

ये भी पढ़े-ः Realme P3 Pro: भारत में 18 फरवरी को Snapdragon चिप और GT Boost तकनीक के साथ होगा लॉन्च; जानें क्या होगा खास?

Oppo Find N5 ने हाल ही में अपने स्लिम 4.8 मिमी डिज़ाइन को लीक की गई तस्वीरों में दिखाया, जो इसके पूर्ववर्ती से तुलना करती हैं। जब फोन फोल्ड होता है, तो Find N5 की मोटाई लगभग 9.2 मिमी हो सकती है।

Oppo Find N5 की संभावित विशेषताएँ
Oppo Find N5 पहला फोल्डेबल फोन हो सकता है जो Snapdragon 8 Elite चिपसेट के 7-कोर वेरिएंट के साथ डेब्यू करेगा। इसके अंदर डिस्प्ले में 2K OLED पैनल होने की संभावना है, जबकि कवर डिस्प्ले में फ्लैट स्क्रीन होगी। इस डिवाइस को पावर देने के लिए एक बड़ी 5,700mAh बैटरी हो सकती है, जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।

अन्य महत्वपूर्ण फीचर्स में IPX6, IPX8, और IPX9 जल प्रतिरोध रेटिंग मिलेगी। साथ ही कैमरा क्वालिटी के लिए फोन में Hasselblad ब्रांडेड ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। साथ ही फोन में नया व्हाइट एडिशन और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हो सकते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story