OPPO Find X8 Launch: ओप्पो ने चीन में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन की सीरीज OPPO Find X8 Series को लॉन्च किया। इस लाइनअप में दो मॉडल- OPPO Find X8 और OPPO Find X8 Pro शामिल है। यहां हम Find X8 को कवर कर रहे हैं, जहां इसकी कीमत और खासियतों के बारे में विस्तार से बताएंगे। तो आइए जानते हैं।

OPPO Find X8 के स्पेसिफिकेशन
Find X8 में 6.59-इंच का 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 1.45mm पतले बेजल्स के साथ आता है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसमें OPPO क्रिस्टल शील्ड दिया गया है। यह स्मार्टफोन Dimensity 9400 3nm प्रोसेसर से लैस है, जिसे 12GB/16GB LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इस फोन में जबरदस्त कूलिंग सिस्टम भी है, जो फोन को गर्म होने से बचाता है।

OPPO Find X8 में 5630mAh की बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, इसमें 10W की वायरलेस रिवर्स चार्जिंग सुविधा भी मौजूद है।

कैमरे की बात करें तो Find X8 में ट्रिपल 50MP का कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी शामिल है। इस कैमरे से 120X तक डिजिटल जूम किया जा सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है।

OPPO Find X8 की कीमत और उपलब्धता
चीन में OPPO Find X8 की कीमत 4199 युआन (लगभग 49,615 रुपए) से शुरू होती है और यह 1TB मॉडल तक उपलब्ध है, जिसकी कीमत 5499 युआन (लगभग 64,970 रुपए) है। फोन चीन में 31 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ओप्पो ने पुष्टि की है कि इसे जल्द ही ग्लोबल मार्केट में भी पेश किया जाएगा।