Oppo Find X8 Series Launch Date In India: ओप्पो ने अपनी नई Find X8 सीरीज के डिवाइस को चीन में 24 अक्टूबर को लॉन्च करेगा। साथ ही अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी चीन के बाद जल्द ही इसे भारतीय बाजार में भी पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Find X8 सीरीज भारत में दिवाली (Diwali 2024) के आसपास लॉन्च हो सकती है।

Oppo Find X8 Series की भारत में लॉन्चिंग
जैसा कि आपको पता होगा इस साल दिवाली 31 अक्टूबर 2024 को है। जिससे उम्मीद की जा रही है कि Oppo Find X8 Series की भारत में जल्द ही एंट्री हो सकती है। संभावना है कि ओप्पो जल्द ही आधिकारिक तौर पर फोन की भारतीय लॉन्च डेट का खुलासा कर सकती है, जिसके बाद सबकुछ साफ हो जाएगा।

BIS पर हो चुका है लिस्ट
Oppo Find X8 को भारतीय लॉन्च के लिए BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स) से मंजूरी मिल गई थी, जो इसकी भारत में जल्द लॉन्च की ओर इशारा करती है। हालांकि, ब्रांड ने इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें: Tecno का बड़ा धमाल, लॉन्च किया अबतक का सबसे धांसू Smartphone! कीमत इतनी

Oppo Find X8 Series की खासियतें
Find X8 सीरीज में कई नए सुधार और अपडेट्स मिलने की उम्मीद है। इस सीरीज के मॉडल्स में MediaTek का नया Dimensity 9400 चिपसेट होगा, जो फोन को और भी पावरफुल बनाएगा। इसके अलावा, सीरीज के Find X8 Pro मॉडल की कुछ तस्वीरें हाल ही में सामने आईं, जिसमें एक डेडिकेटेड कैमरा बटन देखा गया है, जो इसे फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए एक खास विकल्प बना सकता है।

Oppo Find X8 Series में तीन मॉडल होंगे लॉन्च
Find X8 सीरीज में तीन मॉडल्स लॉन्च होंगे, जिनमें Find X8, Find X8 Pro और Find X8 Ultra शामिल हैं। हालांकि, टॉप-एंड मॉडल Find X8 Ultra के बारे में कहा जा रहा है कि इसे 2025 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा।