कल आ रहा OPPO K13 5G: 7000mAh बैटरी, Wet Touch स्क्रीन और 80W चार्जिंग से है लैस, जानिए कीमत-फीचर्स

OPPO K13 5G Launch Tomorrow: भारत के बजट स्मार्टफोन मार्केट में कल धमाका होने वाला है। OPPO अपने नए स्मार्टफोन OPPO K13 5G को 21 अप्रैल को भारत में लॉन्च करने जा रही है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की पावरफुल बैटरी, Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर, और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग होगी।
कंपनी ने पुष्टि की है कि यह फोन ₹20,000 से कम कीमत में मिलेगा और इसे Flipkart पर उपलब्ध कराया जाएगा। यह फोन खासतौर पर गेमिंग और मल्टीमीडिया लवर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
ये भी पढ़े-ः जल्द आ रहा CMF Phone 2 Pro: मिलेगा प्रो-लेवल कैमरा और BGMI 120FPS गेमिंग सपोर्ट, जानें खासियत
OPPO K13 5G की खासियत
1. बैटरी और चार्जिंग: सेगमेंट में पहली 7000mAh बैटरी
OPPO K13 5G को इसकी सेगमेंट की सबसे बड़ी 7000mAh बैटरी के साथ पेश किया जाएगा। इतनी बड़ी बैटरी के साथ आपको लंबे समय तक बिना चार्ज किए गेमिंग और स्ट्रीमिंग का मजा मिलेगा। फोन में 80W SuperVOOC चार्जर इन-बॉक्स मिलेगा, जिससे यह भारी बैटरी भी जल्दी चार्ज हो सकेगी।
2. डिस्प्ले: गीली हाथों पर भी चलेगा स्मार्टफोन
फोन में मिलेगा 6.67-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। स्क्रीन में Wet Touch Support भी है, यानी हल्की गीली उंगलियों से भी टच आसानी से काम करेगा, जो मानसून या पसीने वाले मौसम में काफी उपयोगी हो सकता है।
ये भी पढ़े-ः लेनोवो लाया 20000mAh बैटरी वाला दमदार पावर बैंक: iPhone 16 Pro Max को भी कर सकता है चार्ज, जानें कीमत
3. परफॉर्मेंस: गेमिंग और स्पीड दोनों में जबरदस्त
OPPO K13 5G में Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो कि LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आएगा। यह कॉम्बिनेशन फोन को फास्ट परफॉर्मेंस और तेज ऐप ओपनिंग स्पीड देगा। इसके अलावा, फोन में Snapdragon Elite Gaming फीचर्स भी होंगे, जिससे बेहतर विजुअल्स, लो लेटेंसी और स्मूद टच रिस्पॉन्स का अनुभव मिलेगा।
4. थर्मल मैनेजमेंट: गेमिंग के दौरान भी ठंडा रहेगा फोन
गर्म होने की समस्या को कम करने के लिए OPPO ने इसमें 5700mm² का वेपर चेंबर और 6000mm² ग्रेफाइट शीट दी है, जो फोन की थर्मल एफिशिएंसी को बेहतर बनाते हैं। यानी भारी गेमिंग के दौरान भी फोन ज्यादा गर्म नहीं होगा।
5. खरीदारी और उपलब्धता
OPPO K13 5G को 21 अप्रैल 2025 को लॉन्च किया जाएगा और यह Flipkart और अन्य रिटेल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध रहेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका प्रारंभिक मूल्य ₹17,000 के आसपास हो सकता है, जिससे यह ₹20,000 से कम बजट में एक पावरफुल स्मार्टफोन बन जाता है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS