Oukitel WP33 Pro: मार्केट में एक पावरफुल स्मार्टफोन की एंट्री हुई है, जो एक बार चार्ज होने के बाद 7 दिनों तक बैटरी बैकअप प्रदान करता है। इतना ही नहीं इस फोन में 24 जीबी तक रैम मिलती है जो इस फोन को और भी दमदार बना देता है। यह डिवाइस Oukitel द्वारा पेश किए गए WP33 Pro है जो एक रग्ड फोन है। चलिए इस फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Oukitel WP33 Pro को 6.6-इंच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह गोरिल्ला ग्लास से सुरक्षित है। डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 2408 x 1080 पिक्सल और 60Hz रिफ्रेश रेट है। WP33 प्रो अपने मजबूत डिजाइन के कारण धूल और पानी की बूंदों से सुरक्षित है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। कंपनी ने इस फोन में 22,000mAh की बड़ी बैटरी प्रदान करती है जिसे लेकर दावा किया गया है कि यह एक बार चार्ज होने बाद हफ्ते तक चला सकती है।

बैटरी को 33W के चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। इसकी बड़ी बैटरी के कारण, यह पावर बैंक के रूप में कार्य कर सकता है, जो 18W तक आउटपुट दे सकता है। Oukitel WP33 Pro मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ चिपसेट द्वारा संचालित है जिसे 8 जीबी तक के फिजिकल रैम के साथ जोड़ा गया है। इसके साथ ही इसमें 16 जीबी तक की वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है। यानी इस फोन में रैम की क्षमता को बढ़ाकर 24 जीबी की जा सकती है। फोन में 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है।

कैमरे की बात करें तो WP33 Pro में 64MP का मेन कैमरा और 20MP का नाइट विजन कैमरा है। इस स्मार्टफोन की एक और बड़ी खासियत ये है कि इसके स्पीकर का अधिकतम वॉल्यूम 136 dB और पावर 5W है जो म्यूजिक सुनने के शौकीन लोगों को एक बेहतर अनुभव प्रदान कर सकता है। Oukitel रग्ड स्मार्टफोन 27.2mm मोटा है और इसका वजन 577.5 ग्राम है।

क्या है कीमत ?
Oukitel आधिकारिक तौर पर WP33 Pro को 8 जनवरी, 2024 को $240 में लॉन्च करेगा। यह सीधे कंपनी से उपलब्ध होगा और संभावना है कि यह अमेजन पर भी उपलब्ध हो सकता है।