Portronics Luxcell Bind 20K: पोर्ट्रोनिक्स ने एक पावरफुल पावर बैंक को लॉन्च किया है, जिसका नाम Luxcell Bind 20K है। इस पावर बैंक में 20,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो न केवल एंड्रायल मोबाइल फोन को चार्ज करता है, बल्कि यह iPhone, TWS ईयरबड्स, टैबलेट सहित अन्य डिवाइस को भी चार्ज कर सकता है। आइए इसकी कीमत और खासियतों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Portronics Luxcell Bind 20K: स्पेसिफिकेशन्स
लक्ससेल बाइंड 20K दो बिल्ट-इन केबल के साथ आता है। इनमें से एक USB टाइप-C चार्जिंग केबल है जबकि दूसरा iOS डिवाइस के लिए है। इसके अलावा, आपके अन्य गैजेट को चार्ज करने के लिए एक USB टाइप A पोर्ट है। यह न केवल आपके Android स्मार्टफ़ोन और iPhone, बल्कि TWS ईयरबड्स, टैबलेट और बहुत कुछ चार्ज कर सकता है।

इस पावर बैंक में 20,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो एक बार फुल चार्ज होने के बाद एक साथ तीन डिवाइस को चार्ज करने में सक्षम है।

फ्लाइट में भी चार्ज कर सकेंगे फोन
पोर्ट्रोनिक्स के इस पावर बैंक की सबसे बड़ी खासियतों में से एक ये है कि यह हवाई सफर के दौरान भी काम करता है। इसका मतलब है कि जब आप फ्लाइट में सफर के दौरान भी इस पावर बैंक के माध्यम से अपने डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं।

इसमें एक एलईडी इंडिकेटर है जो चार्ज लेवल दिखाता है और एक बटन है जो दिखाता है कि पावर बैंक को कब चार्ज करने की जरूरत है। सिक्योरिटी के लिए पावर बैंक BIS सर्टिफाइड है और इसमें शॉर्ट सर्किट, ओवर वोल्टेज, ओवर करंट, ओवरहीटिंग से बचाव के लिए एडवांस चिप प्रोटेक्शन है। कंपनी पावर बैंक के साथ बॉक्स में फास्ट चार्जिंग के लिए USB Type C से Type C केबल देती है।

Portronics Luxcell Bind 20K: कीमत और उपलब्धता
पोर्ट्रोनिक्स लक्ससेल बाइंड 20K को भारत में मात्र 1,499 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। आप इस पावरफुल पावर बैंक को Flipkart, Amazon और अन्य रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।