Logo
Realme 12 4G Launch: रियलमी ने अपने लोकप्रिय रियलमी 12 स्मार्टफोन का 4G वेरिएंट लॉन्च किया है। यह नया डिवाइस कई दमदार फीचर्स से लैस है और इसकी कीमत बजट में है।

Realme 12 4G Launch: रियलमी ने अपने दो अपने 12 सीरीज में एक और नए स्मार्टफोन को जोड़ा है। यह नया डिवाइस Realme 12 का 4G वेरिएंट यानी Realme 12 4G है। हालांकि, कंपनी ने इसे पाकिस्तान में लॉन्च किया है। इस नए 4G फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, इन डिस्प्ले डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, OIS सपोर्ट के साथ 50MP Sony LYT-600 सेंसर सहित और भी कई दमदार फीचर्स हैं। आइए इसके स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

Realme 12 4G के स्पेसिफिकेशन्स
रियलमी 12 के इस 4G फोन में सामने की तरफ 120Hz रिफ्रेश रेट और 1080 x 2400px रेजोल्यूशन के साथ 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले है। यह पैनल 2,000 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस ऑफर करता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।

यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 685 से लैस आता है, जिसे 8GB रैम और 128/256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से बढ़ाया जा सकता है। कंपनी इसमें 5,000mAh की बैटरी दे रही है, जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Realme का दावा है कि फोन सिर्फ 19 मिनट में 50% चार्ज हो सकता है और 47 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है। फोन और भी फास्ट 80W चार्जर के साथ आता है।

कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में रियर में f/1.9 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50MP Sony LYT-600 सेंसर है। प्राइमरी कैमरे को 2MP डेप्थ सेंसर के साथ जोड़ा गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा है।

अन्य खासियतों में इस फोन में डुअल सिम कार्ड स्लॉट, 3.5mm हेडफोन जैक और स्टीरियो साउंड के लिए डुअल स्पीकर भी मिलते हैं। इसके अलावा, इस फोन को डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP54 रेटिंग मिली है।

Realme 12 4G: कीमत और उपलब्धता
जैसा कि ऊपर बताया कंपनी ने Realme 12 4G को पाकिस्तान में दो विरएंटः 8GB/128GB और 8GB/256GB में पेश किया है। इस फोन की शुरुआती कीमत PKR 60,000 (लगभग 18,000 रुपए, USD 215) है।

Realme 12 + की भी हुई एंट्री
आपको बता दें कि रियलमी ने Realme 12 4G के साथ पाकिस्तान में Realme 12 + फोन को भी पेश किया है, जो मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 से लैस है।

5379487