Realme Narzo 70 Pro vs OnePlus Nord CE 4 Lite: वनप्लस ने हाल ही में अपना Nord CE 4 Lite 5G स्मार्टफोन को भारत सहित वैश्विक बाजार लॉन्च किया। यह डिवाइस अपने पुराने मॉडल के मुकाबले कई एडवांस अपग्रेड्स के साथ आता है। लेकिन रियलमी ने भी भारतीय बाजार में बड़ा धमाल मचाते हुए अपने Realme Narzo 70 Pro को भी पेश किया है, जिसमें एक से बढ़कर एक फीचर्स हैं। इन दोनों फोन की कीमत भी लगभग समान हैं। हालांकि, दोनों डिवाइसों में कुछ अंतर भी है, जिससे दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला है। अगर आप भी इन दोनों फोन में से किसी एक पर दांव नहीं लगा पा रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए काम की है। यहां हम दोनों फोन की तुलना करते हुए आपको बताएंगे कि आपके लिए कौन सा फोन सबसे बेस्ट होगा। तो आइए जानते हैं...

Realme Narzo 70 Pro vs OnePlus Nord CE 4 Lite Comparison: स्पेसिफिकेशन

Realme Narzo 70 Pro vs OnePlus Nord CE 4 Lite: डिस्प्ले
ये दोनों फोन बॉक्सी डिजाइन के साथ आते हैं और दोनों में प्लास्टिक बॉडी है। वनप्लस नोर्ड सीई 4 लाइट और रियलमी नार्जो 70 प्रो में डिस्प्ले में कोई बड़ा अंतर नहीं है। दोनों ही डिवाइसेज में 6.67 इंच की डिस्प्ले है, जो 1080 x 2400 पिक्सल्स स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 nits की लोकल ब्राइटनेस ऑफर करता है। दोनों स्मार्टफोन्स में लगभग 2000 nits की पीक ब्राइटनेस है, लेकिन केवल Narzo 70 Pro HDR वीडियो चला सकता है। ऐसे में Nord CE 4 Lite पर यह पीक ब्राइटनेस नंबर कोई काम का नहीं है।

Realme Narzo 70 Pro vs OnePlus Nord CE 4 Lite: प्रोसेसर
Narzo 70 Pro में MediaTek Dimensity 7050 चिप है, जबकि Nord CE 4 Lite में तीन साल पुराने Snapdragon 695 प्रोसेसर है। यह चिप Nord CE 4 Lite और CE 2 Lite 5G में भी था, जिसका मतलब यह है कि यह डिवाइस अब भी 2022 मॉडल के परफॉर्मेंस लेवल पर है। दोनों में सिंगल-कोर प्रदर्शन में काफी समानता है, लेकिन Narzo मल्टी-कोर टास्क्स में एक फायदा देता है। साथ ही, गेमिंग के लिए Narzo में ग्राफिक्स परफॉर्मेंस भी बेहतर है।

Realme डिवाइस में UFS 3.1 तकनीक का उपयोग किया गया है, जबकि OnePlus डिवाइस में UFS 2.2 है। इसका मतलब है कि Narzo 70 Pro में तेजी से फाइलें लोड और डेटा स्टोर हो सकते हैं।

Realme Narzo 70 Pro vs OnePlus Nord CE 4 Lite: बैटरी
वनप्लस नोर्ड सीई 4 लाइट का एकमात्र खासियत इसकी बड़ी 5,500mAh बैटरी और तेज 80W चार्जिंग है। जहां दूसरी तरफ, रियलमी नार्जो 70 प्रो में 5,000mAh बैटरी है, जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

OnePlus Nord CE 4 Lite vs Realme Narzo 70 Pro: कैमरा सेटअप
CE 4 Lite में एक 50 MP Sony LYT-600 सेंसर है, जबकि Narzo 70 Pro में OIS-असिस्टेंस 50 MP Sony IMX890 कैमरा सेंसर है, जो OnePlus 11, OnePlus 12R और Nothing Phone (2) जैसे डिवाइसों में पहले से इस्तेमाल किया गया है। CE 4 Lite पर दूसरा सेंसर 2 MP डेप्थ सेंसर है, जबकि Narzo 70 Pro में 8 MP अल्ट्रावाइड (f/2.2) और 2 MP (f/2.4) डेप्थ सेंसर है। साथ ही, दोनों फोन में सेल्फी के लिए 16 MP का सेंसर है।

Realme Narzo 70 Pro vs OnePlus Nord CE 4 Lite: सॉफ्टवेयर
सॉफ्टवेयर के मामले में अक्सर OnePlus डिवाइसों का परफॉर्मेंस बेहतर होता है। हालांकि, Realme UI 5.0 और OxygenOS 14 अब एक ही कोडबेस को साझा करते हैं, इसलिए वे बहुत ही समान हैं। दोनों डिवाइसेज़ में कम ब्लोटवेयर है।

दोनों फोन 2 मेजर एंड्रॉयड अपडेट्स के साथ तीन साल की सुरक्षा पैचेस की गारंटी के साथ आते हैं। रियलमी और वनप्लस दोनों के डिवाइसेज Android 14 के साथ लॉन्च हुए हैं, इसलिए यूजर्स Android 16 तक के अपडेट की उम्मीद कर सकते हैं।

Realme Narzo 70 Pro vs OnePlus Nord CE 4 Lite: कीमत
OnePlus Nord CE 4 Lite 5G का 8GB + 128GB मॉडल ₹19,999 में लॉन्च हुआ है, जबकि इसके 8GB + 256GB मॉडल की कीमत ₹22,999 है। इस फोन की बिक्री 27 जून से शुरू होगी, और ICICI बैंक और OneCard कार्डहोल्डर्स के लिए ₹1,000 का तत्काल डिस्काउंट मिलेगा।

दूसरी ओर, Realme Narzo 70 Pro 5G भी ₹19,999 के 8GB + 128GB मॉडल और ₹21,999 के 8GB + 256GB मॉडल में लॉन्च हुआ था। लेकिन ब्रांड अभी इन वेरिएंट्स पर ₹4,000 और ₹5,000 के भारी डिस्काउंट प्रदान कर रहा है, जिससे इनकी कीमतें ₹15,999 और ₹16,999 हो गई हैं।

Realme Narzo 70 Pro vs OnePlus Nord CE 4 Lite: कौन ज्यादा बेहतर?
हम यहां बिना कुछ सोचे समझे रियलमी नार्जो 70 प्रो के साथ जाएंगे। क्योंकि, इस कीमत पर रियलमी डिवाइस में वनप्लस के मुकाबले पावरफुल स्पेक्स है। हालांकि, ज्यादा सफर करने वाले यूजर्स के लिए वनप्लस नोर्ड सीई 4 लाइट एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि इसमें OnePlus Nord CE 4 Lite की तुलना में बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की सुविधा मिलती है।

(NOTE: हालांकि, हम यहां किसी को भी फोन खरीदने की सलाह नहीं दे रहे हैं। ये आपकी जरूरतों पर निर्भर करता है कि आपके लिए कौन सा फोन बेस्ट होगा।)