Logo
Realme Note 50 receives Bluetooth SIG certification: रियलमी अपनी नोट सीरीज पर काम कर रहा है। कहा जा रहा है कि कंपनी Realme Note 50 और Realme Note 1 को लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसी बीच नोट 50 को Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन मिला है।

Realme Note 50 receives Bluetooth SIG certification: रियलमी ने हाल ही में आधिकारिक तौर पर एक टीजर शेयर करते हुए पुष्टि की है कि वह नोट सीरीज पर काम कर रहा है। कंपनी द्वारा शेयर किए गए टीजर के बाद से ही रियलमी फोन के प्रेमियों में उत्साह बढ़ गई है। सभी रियलमी नोट सीरीज के पहले फोन की झलक पाना चाहते हैं। इसी बीच Realme Note 50 को ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया है। इससे पहले इस डिवाइस को थाईलैंड में NBTC सर्टिफिकेशन मिला था। इसके अलावा हाल ही में रियलमी नोट 1 स्मार्टफोन को एक लीक पोस्टर में देखा गया, जिससे इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन का भी पता चला। कुल मिलाकर ये साफ हो गया है कि रियलमी अपनी नोट सीरीज में दो स्मार्टफोन Realme Note 1 और Realme Note 50 को लॉन्च करने की योजना बना रहा है। चलिए दोनों फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme Note 50 को मिला ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन
RMX3834 मॉडल नंबर वाले Realme डिवाइस को ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन से मंजूरी मिल गई है। लिस्टिंग से पुष्टि होती है कि बाजार में आने पर डिवाइस को Realme Note 50 कहा जाएगा। साधारण भाषा में कहें तो रियलमी नोट 50 का मॉडल नंबर RMX3834 होगा।

Realme Note 50
Realme Note 50

Realme Note 50 और Realme Note 1 के संभावित स्पेसिफिकेशन
Realme Note 1 को डाइमेंशन 7050 चिपसेट के साथ आने की उम्मीद है। यह एक मिड रेंज डिवाइस होगा, जबकि नोट 50 एक किफायती मॉडल होगा। इसे हाल ही में गीकबेंच के डेटाबेस में Unisoc T612 चिप, 6 जीबी रैम और एंड्रॉयड 13 के साथ देखा गया था।

अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रियलमी नोट 50 में 6.67 इंच का LCD पैनल होगा जो एचडी+ रेजोल्यूशन, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 13 मेगापिक्सल + AI लेंस डुअल-कैमरा सेटअप होगा। इसके साथ ही उम्मीद है कि डिवाइस 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी से लैस हो सकता है।

यह भी पढ़ेंः 5G वेरिएंट के बाद Redmi Note 13 4G Series की एंट्री, 200MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 5,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा बहुत कुछ, जानें कीम

Realme Note 50 और Realme Note 1 कब होंगे लॉन्च
संभावना है कि, रियलमी 24 जनवरी को इंडोनेशिया में Realme Note 1 को लॉन्च कर सकता है। जबकि, नोट 50 को लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी इसे फरवरी में विभिन्न बाजारों में पेश कर सकता है। फिलहाल कंपनी ने इन दोनों फोन की आधिकारिक लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है।

 

5379487