Logo
Realme Pad 3: रियलमी अपने नए Pad 3 टैबलेट को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस टैबलेट को बीआईएस सर्टिफिकेशन मिला है, जो इसे भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च होने का संकेत देता है।

Realme Pad 3: रियलमी एक नए बजट टैबलेट पर काम कर रहा है, जिसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की यह अपकमिंग टैबलेट Realme Pad 3 है, जो Realme Pad 2 का उत्तराधिकारी होगा। पैड 3 को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) पर देखा गया है, जो इस भारत में जल्द लॉन्च होने का संकेत देता है। तो आइए अब तक सामने आए विवरण पर एक नजर डालते हैं।

Realme Pad 3 भारत में जल्द होगा लॉन्च
टैबलेट को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) पर मॉडल नंबर RMP2402 के साथ देखा गया। हालांकि, सर्टिफिकेशन में इसके हार्डवेयर या फीचर्स जैसी कोई बारीक जानकारी नहीं दी गई। लेकिन यह पुष्टि करता है कि Realme Pad 3 जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक देने वाला है।

Realme Pad 3 के कैमरा स्पेक्स
91Mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, इस टैबलेट को FV5 सर्टिफिकेशन पर भी देखा गया, जिसमें इसके कैमरे के बारे में खुलासा हुआ है। ऑनलाइन डेटाबेस से पता चलता है कि टैबलेट में पीछे की तरफ 8 मेगापिक्सल का इमेज सेंसर होगा जिसका अधिकतम रेजोल्यूशन 3264×2448, फोकल लेंथ 2.8mm और अपर्चर f/2.0 होगा। OIS या EIS का सपोर्ट मिलेगा या नहीं इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल सेंसर मिलने की पुष्टि की गई है।

यह भी पढ़ें: Infinix XE27, Buds Neo भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत

अन्य संभावित स्पेसिफिकेशन
Realme ने पैड 2 को वाई-फाई और 4G LTE वर्जन में लॉन्च किया। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 11.5 इंच का 2K डिस्प्ले है। हुड के नीचे, टैबलेट MediaTek Helio G99 SoC से लैस है और इसमें एक 8,360mAh बड़ी बैटरी पैक मिलती है, जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दोनों वर्जन 20,000 रुपये से कम में लॉन्च किए गए थे।

यह भी पढ़ें: 108MP कैमरा के साथ Infinix Zero 40 5G जल्द होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत

इसलिए उम्मीद है कि Realme Pad 3 में अपग्रेडेड चिपसेट मिल सकता है। इसके स्पेसिफिकेशन रियलमी पैड 2 के समान हो सकते हैं। साथ ही संभावना है कि Realme Pad 3 की कीमत में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

5379487