Redmi नए साल में करेगा धमाल: 5160mAh बैटरी और Snapdragon चिप वाला ला रहा धांसू फोन; ब्रांड ने किया टीज

Redmi 14C 5G: रेडमी अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रहा है। ब्रांड के आधिकारिक X अकाउंट पर एक नया डिवाइस "2025G" के टैग के साथ टीज़ किया है।;

Update: 2024-12-26 07:18 GMT
Redmi 14C 5G with Snapdragon chip to launch in India soon, brand officially teased
Redmi नए साल में करेगा धमाल: 5160mAh बैटरी और Snapdragon चिप वाला ला रहा धांसू फोन, देखें टीजर।
  • whatsapp icon

Redmi 14C 5G: दिग्गज टेक ब्रांड रेडमी भारतीय मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रहा है। ब्रांड के आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक नया डिवाइस "2025G" के टैग के साथ टीज़ किया गया है, जिससे अगले साल की शुरुआत में एक आगामी स्मार्टफोन लॉन्च का संकेत मिलता है।

हालाँकि, कंपनी ने इस डिवाइस का नाम आधिकारिक रूप से घोषित नहीं किया है, लेकिन टिप्सटर पारस गुग्लानी की मानी तो यह Redmi 14C 5G हो सकता है, जिसे ग्लोबली और भारतीय मार्केट में उतारा जाएगा। Redmi 14C 5G, जो चीनी Redmi 14R 5G का ग्लोबल वर्जन हो सकता है। इस फोन को अक्टूबर में Geekbench पर देखा गया था। लिस्टिंग से यह पुष्टि हुई कि इसमें Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर होगा।

ये भी पढ़े-ः IRCTC Down: रेलवे टिकटिंग सेवा फिर ठप, देशभर में लाखों लोग परेशान, तत्काल टिकट बुकिंग में आई रुकावट

Redmi 14C 5G के एक्सपेक्टेड फीचर्स 
चूंकि रेडमी Redmi 14R 5G को पहले ही चीनी मार्केट में पेश कर चुकी है। वहीं टिप्स्टर के मुताबिक अपकमिंग हैंडसेट  Redmi 14 आर का रिब्रांड होगा। इसलिए Redmi 14R 5G के फीचर्स को देखकर 14C 5G के अनुमानित फीचर्स का पता चलता है। इस डिवाइस में 6.88 इंच की डिस्प्ले होगी, जिसका रिज़ॉल्यूशन 1640 × 720 पिक्सल है, 600 निट्स पीक ब्राइटनेस, और 240Hz टच सैंपलिंग रेट होगा। यह DC डिमिंग, आई प्रोटेक्शन, और गीले हाथों से काम करने की सुविधा का समर्थन करता है।

इसमें Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट होगा, जो 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आएगा। स्मार्टफोन में 13MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा होगा। बैटरी 5160mAh की होगी, जिसमें 18W चार्जिंग सपोर्ट होगा, और इसका आकार 171.88mm x 77.8mm x 8.22mm होगा।

ये भी पढ़ेः- Nubia लाया शानदार ईयरबड्स: 40 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ मिलेगा IPX4 रेटिंग; जानें कीमत

जबकि ग्लोबल संस्करण में ये कोर फीचर्स समान रह सकते हैं, एरिया एडजेस्टमेंट से Redmi 14C 5G में कुछ अंतर हो सकते हैं। कीमत, फीचर्स और आधिकारिक लॉन्च तिथि के बारे में जानकारी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, क्योंकि Redmi ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, यह संभव है कि ब्रांड 10 जनवरी को Xiaomi Pad 7 के साथ भारत में इस डिवाइस को लॉन्च कर सकता है।

Similar News