Redmi 14C launched soon: Xiaomi अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi 14C को बहुत जल्द लॉन्च करने वाला है। इस डिवाइस को हाल ही में IMEI डाटाबेस पर 2409BRN2CL मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया था। अब हैंडसेट को ऑफिशियली Redmi 14C के तौर पर लिस्ट किया गया है। इससे फोन के जल्द लॉन्च होने के संकेत मिलते हैं। यहां हम इस अपकमिंग स्मार्टफोन के लीक स्पेसिफिकेशन के बारें में डिटेल से बता रहे हैं। 

Redmi 14C के लीक स्पेसिफिकेशन 
Redmi के इस फोन में  "C3N" और "C3NL" इंटरनल मॉडल नंबर हैं। होइपरओएस सोर्स कोड के मुताबिक, रेडमी का यह पहले डिवाइस है जो मीडियाटेक हैलो जी81 प्रोसेसर से लैस होगा। बता दें, इस सीरीज के फोन Redmi 13C को ब्रांड ने Helio G85 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया था। कहा जा रहा है कि शाओमी का अपकमिंग फोन Redmi 14C परफॉर्मेंस के मामले में काफी हद तक Redmi 13C के जैसा ही हो सकता है। 

Model Numbers and Regional Variants डिटेल
Redmi 14C को IMEI डेटाबेस में मॉडल नंबर 2409BRN2CL के साथ देखा गया है और नीचे दिए गए अन्य मॉडल नंबर भी नए स्मार्टफोन के हैं। साथ ही, नया Redmi 14C अंतरराष्ट्रीय बाज़ार, भारत और चीन में बेचा जाएगा।

  1. 2409BRN2CG
  2. 2409BRN2CI
  3. 2409BRN2CY
  4. 2409BRN2CA
  5. 2409BRN2CL
  6. 2409BRN2CC

Redmi 14C बॉक्स से बाहर Android 14-आधारित HyperOS 1.0 के साथ आएगा। डिवाइस की लॉन्च डेट अभी भी अज्ञात है।

ये भी पढेः- कंफर्म: 5 अगस्त को लॉन्च होगा Infinix Note 40X फोन, 108MP कैमरा के साथ मिलेंगे धांसू AI फीचर्स; जानें और क्या होगा खास