Logo
Redmi A3 Lauch Soon In India: रेडमी के आगामी बजट स्मार्टफोन Redmi A3 को BIS सर्टिफिकेश प्लेटफॉर्म पर देखा गया है। इससे संकेत मिलता है कि डिवाइस जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकता है।

Redmi A3 Lauch Soon In India: रेडमी के आगामी बजट स्मार्टफोन, Redmi A3 को हाल ही में NBTC, IMDA और EEC सहित विभिन्न सर्टिफिकेशन प्लेटफार्मों पर देखा गया था। अब, इस अपकमिंग फोन को BIS सर्टिफिकेश प्लेटफॉर्म पर देखा गया है। इससे संकेत मिलता है कि डिवाइस भारत में लॉन्च होने के लिए अपना रास्ता बना रहा है। लिस्टिंग में, स्मार्टफोन को मॉडल नंबर "23129RN51H" के साथ देखा गया है, जो पिछले लुक से थोड़ा अलग है। इसका मतलब यह हो सकता है कि यह विशेष रूप से भारतीय बाजार के लिए तैयार Redmi A3 का एक और वेरिएंट हो सकता है।

BIS पर स्पॉट हुआ Redmi A3
खास बात यह है कि लिस्टिंग में ब्रांड टैग के तहत "पोको" का भी उल्लेख किया गया है, जो Redmi A3 के संभावित रीब्रांड की ओर इशारा करता है। यह मौजूदा रेडमी मॉडल को रीब्रांड करने की पोको की रणनीति के अनुरूप है, इसलिए इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है!

हालांकि, BIS लिस्टिंग से रेडमी ए3 के स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं होता है।संभावना है कि यह एक एंट्री-लेवल डिवाइस के रूप में एंट्री करेगा जो आम लोगों के लिए खास हो सकता है।

Redmi A2
शाओमी अपने रेडमी ए3 को Redmi A2 के सक्सेसर के तौर पर पेश करेगा। बाजार में पहले से उपलब्ध रेडमी ए2 में 6.52-इंच IPS LCD पैनल मिसता है जो HD+ रिजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। साथ ही यह डिवाइस ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो G36 SoC द्वारा संचालित है, जिसे 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट का उपयोग करके स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

रेडमी ए2 में कैमरे के मोर्चे पर 8 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप, जबकि फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर है। यह स्मार्टफोन 5000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ आता है जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

5379487