Redmi Buds 6 series launch: Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने ग्लोबल मार्केट में तीन नए TWS इयरफ़ोन पेश किए हैं। इनमें Redmi Buds 6 Active, Redmi Buds 6 Lite और Redmi Buds 6 Play शामिल हैं। पहला मॉडल इस साल मई की शुरुआत में चीन में रिलीज़ किया गया था और अब ब्रांड ने इसे ग्लोबली मार्केट में पेश किया है। बता दें, ग्लोबल वर्शन में वही स्पेसिफिकेशन हैं। लेटेस्ट ऑफ़रिंग एक-दूसरे से काफ़ी अलग हैं। आइए इन लेटेस्ट बड्स की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारें में विस्तार से जानते हैं। 

Redmi Buds 6 सीरीज़ के स्पेसिफिकेशन

Redmi Buds 6 Lite
न्यूली लॉन्च Redmi Buds 6 Lite से शुरुआत करें तो इनमें स्टेम और सिलिकॉन ईयर टिप्स हैं। TWS इयरफ़ोन में 12.4mm टाइटेनियम डायाफ्राम ड्राइवर है और यह 40dB ANC तक के साथ आस-पास के शोर को खत्म करने में सक्षम है। कॉल पर क्रिस्टल क्लियर क्वालिटी के लिए AI नॉइज़ कैंसलेशन के साथ डुअल माइक्रोफ़ोन हैं। बड्स 6 लाइट के बारे में दावा किया गया है कि यह 7 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है और पेबल-शेप्ड चार्जिंग केस के साथ इसकी कुल बैटरी लाइफ़ 38 घंटे है।

Buds 6 Play
रेडमी बड्स 6 प्ले की बात करें तो वे बिना स्टेम के इन-ईयर डिज़ाइन और चौकोर आकार के बॉक्स में सिलिकॉन ईयर टिप्स के साथ आते हैं। ऑडियो डिवाइस 10mm डायनेमिक ड्राइवर से लैस है और AI नॉइज़ रिडक्शन पैक करता है। इसमें 36 घंटे तक की बैटरी यूनिट है और 10 मिनट के चार्ज से 3 घंटे का प्लेबैक मिलता है।

ये भी पढ़ेः  iPhone 16 Plus की एक्शन बटन और कई एडवांस फीचर के साथ जल्द होगी एंट्री; लॉन्चिंग से पहले सभी डिटेल आई सामने  

Redmi Buds 6 Active
रेडमी बड्स 6 एक्टिव चीन में लॉन्च किए गए बड्स 6 एक्टिव जैसा ही है। इसमें Xiaomi Acoustic Lab द्वारा ट्यून किया गया 14.2mm डायनेमिक ड्राइवर है जो डीप बास के साथ दमदार साउंड एक्सपीरियंस का वादा करता है। इसमें स्पैटियल ऑडियो के लिए भी सपोर्ट है। TWS इयरफ़ोन में बड्स 6 लाइट के समान डुअल माइक और AI नॉइज़ कैंसलेशन है और यह हवा के शोर को रोकने में सक्षम है। ऑडियो डिवाइस में ईयरबड के स्टेम पर एक वर्टिकल ग्लॉसी स्ट्रिप है। इयरफ़ोन पारदर्शी कवर के साथ चौकोर केस में आते हैं, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह 30 घंटे की बैटरी देता है।

ये भी पढ़ेः-  September में iPhone 16 ही नहीं, ये मोबाइल फोन भी उड़ाएंगे गर्दा; देखें लिस्ट 

Redmi Buds 6 सीरीज़ की कीमत 
तीनों नए लॉन्च किए गए Redmi Buds 6 सीरीज़ TWS इयरफ़ोन ब्लूटूथ 5.4 और Google फ़ास्ट पेयर के साथ आते हैं। इन्हें ब्लैक, व्हाइट और ब्लू रंगों में पेश किया गया है। बड्स 6 एक्टिव पिंक शेड में भी आता है और इसकी कीमत $14.90 ( लगभग 1,250 रुपए) है। Redmi Buds 6 Lite की कीमत क्रमशः UK, EU और जापान में £15 (लगभग 1,653 रुपए) है। Redmi Buds 6 Play को जापान में Rakuten वेबसाइट से 1,380 Yen (लगभग 789 रुपए) में खरीदा जा सकता है।