Logo
Redmi K70 Ultra: रेडमी अपना धमाकेदार फोन Redmi K70 Ultra को जल्द ही लॉन्च करने वाली हैं। लॉन्चिंग से पहले फोन को 3C सर्टिफिकेशन पर लिस्ट किया गया है। कंपनी इसे Redmi K60 Ultra के उत्तराधिकारी के रूप में बाजार में पेश करेगी।

Redmi K70 Ultra: रेडमी फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी हैं। कंपनी अपनी K सीरीज में विस्तार करते हुए एक नया स्मार्टफोन बाजार में पेश करने की तैयारी में है। इस फोन का नाम Redmi K70 Ultra होगा। कई दिनों से मार्केट में यह डिवाइस चर्चा का विषय बना हुआ है। अब कंपनी ने अधिकारिक तौर पर इस फोन के चीन में लॉन्च होने की पुष्टि कर दी हैं। कंपनी का K70 Ultra एक हाई-एंड हैंडसेट है, जो 3C सर्टिफिकेशन पर सामने आया है। यहां हम फोन की लॉन्चिंग से पहले आपको स्पेसिफेकिशन बता रहे हैं। तो चलिए विस्तार से जानते हैं... 

Redmi K70 Ultra के संभावित स्पेसिफिकेशन 
रेडमी के इस फोन को 3C डेटाबेस (डिजिटल चैट स्टेशन के माध्यम से) पर लिस्ट किया गया है। इस डेटाबेस से मिली जानकारी के अनुसार यह फोन जल्द ही चीन में लॉन्च हो सकता है। आपको बता दें Redmi K70 Ultra को पिछले साल लॉन्च हुए Redmi K60 Ultra के उत्तराधिकारी के रूप में पेश किया जाएगा। इस अपकमिंग फोन को MDY-14-ED और MDY-16-EB चार्जर के साथ भी लिस्ट किया गया था, जो 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट को कंफर्म करता है।  

लीक रिपोर्ट की मानें तो यह फोन 5,500mAh बड़ी बैटरी पैक के साथ आ सकता है। यह फोन सामने से दिखने में संभवतः 1.5K OLED स्क्रीन को स्पोर्ट करेगा जिसे एक समर्पित डुअल कोर डिस्प्ले चिप के साथ जोड़ा जा सकता है। जाने-माने टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने यह भी साझा किया कि K70 अल्ट्रा मीडियाटेक डाइमेंशन 9300+ से लैस होगा, जो एक फ्लैगशिप ग्रेड चिपसेट है। हालांकि डिवाइस के डिज़ाइन को आगे अपग्रेड भी मिल सकता है।

ये भी पढ़ेः- 10 हजार में मिल रहा Nokia G42 का बजट वाला स्मार्टफोन, ऑफर्स और लुक्स पर फिदा हुई लड़कियां

लीक के अनुसार, Redmi K70 Ultra में कलर, फीचर, फिनिश और बहुत कुछ में सुधार के साथ मेटालिक फ्रेम और ग्लास बैक की सुविधा होगी। पहले की रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि डिवाइस 24GB तक LPDDR5X रैम और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज दे सकता है। रियर में संभवतः 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा, जिसे अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और मैक्रो शूटर के साथ जोड़ा जाना चाहिए। इस समय हमारे पास यही सारी जानकारी है, इसलिए अधिक अपडेट के लिए हरीभूमि के साथ बने रहें।

5379487