Logo
Redmi K70 Ultra Launch date: Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर Redmi K70 Ultra की लॉन्च डेट की पुष्टि की है। यह स्मार्टफोन 19 जुलाई को लॉन्च होगा और इसमें 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ बहुत कुछ है।

Redmi K70 Ultra Launch date: Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर Redmi K70 Ultra की लॉन्च तिथि की पुष्टि की है। कंपनी ने कहा है कि फोन को 19 जुलाई को 19:00 CST पर चीन में Xiaomi Mix Fold 4 और Xiaomi Smart Band 9 के साथ किया जाएगा। लॉन्च से  पहले अपकमिंग डिवाइस के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन भी सामने आए हैं, जिसकी डिटेल नीचे है।

Redmi K70 Ultra के स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ फ्लैट 1.5K रेजोल्यूशन OLED डिस्प्ले है। डिस्प्ले 3840Hz PWM डिमिंग का उपयोग करता है, जिसके बारे में Xiaomi का दावा है कि यह कम रोशनी की स्थिति में इंडस्ट्री-लीडिंग आई प्रोटेक्शन देता है। हालांकि स्क्रीन की सटीक साइज की अभी तक पुष्टि नहीं की गई है।

रेडमी K70 Ultra में MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट होगा, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस प्रदान करेगा। Redmi के जनरल मैनेजर थॉमस वांग ने स्टोरेज ऑप्शन को लेकर पुष्टि की है कि इसमें हाई-एंड 24GB RAM और 1TB स्टोरेज वेरिएंट शामिल होगा।

कैमरे की बात करें तो इसमें रियर में 50MP Sony IMX906 सेंसर है, जिसके साथ संभवतः 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP मैक्रो सेंसर भी होगा। खास बात ये है कि K70 Ultra Xiaomi के सेल्फ-डेवलप AISP इमेजिंग एल्गोरिदम का उपयोग करने वाला पहला Redmi फोन है। इस खास फीचर्स के जरिए कंपनी ने इसमें कैमरा परफॉर्मेंस बेहतरीन करने की कोशिश की है।

यह भी पढ़ेंः Honor X60i की कीमत, स्पेक्स का खुलासा, 50MP कैमरा के साथ मिलेगा 512GB स्टोरेज

फोन में 5500mAh की बैटरी होने की पुष्टि की गई है जो क्विक पावर रिफिल के लिए 120W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP68 सर्टिफिकेशन भी है।

Redmi K70 Ultra की एक और बड़ी खासियत है Xiaomi के Pengpai T1 सिग्नल एन्हांसमेंट चिप का शामिल होना। यह कथित तौर पर WiFi परफॉरमेंस में 12% की वृद्धि, GPS परफॉरमेंस में 20% सुधार और 5G WiFi सिग्नल की ताकत में 58% की वृद्धि प्रदान करता है।

Xiaomi संभवतः Redmi K70 Ultra को सिर्फ चीन में ही लॉन्च कर सकता है। लेकिन बेहतर कैमरों के साथ फोन का एक नया वर्जन Xiaomi 14T Pro के रूप में वैश्विक स्तर पर लॉन्च हो सकता है।

5379487