Redmi Note 13 Pro 5G Olive Green Color Variant: रेडमी ने अपने नोट 13 प्रो 5जी फोन को इस साल जनवरी की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। यह ओसियन टील, मिडनाइट ब्लैक और कोरल पर्पल कलर ऑप्शन में आया था। अब, Xiaomi सब-ब्रांड रेडमी ने चुनिंदा देशों में डिवाइस को नए कलर में लॉन्च किया है। जिसके बाद फोन कुल 5 कलर ऑप्शन में मार्केट में उपलब्ध हो गया है।

Redmi Note 13 Pro 5G नए कलर ऑप्शन में हुआ लॉन्च
रेडमी नोट 13 प्रो 5जी को नए ऑलिव ग्रीन कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। इसमें डुअल-टोन लुक है। ऐसा इसलिए है क्योंकि बैक पैनल का आधा हिस्सा डीप ग्रीन कलर का है जबकि दूसरा हिस्सा लाइट कलर का है। यह स्मार्टफोन के ऑलिव ग्रीन कलर ऑप्शन को दूसरे वेरिएंट से अलग बनाता है। नए कलर में फोन काफी खूबसूरत  लग रहा है।

हालांकि, नए कलर वेरिएंट का स्पेसिफिकेशन पुराने मॉडल के समान ही है। इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। नोट 13 प्रो 5G का ऑलिव ग्रीन वेरिएंट चुनिंदा बाजारों में कंपनी के आधिकारिक चैनलों के जरिए $399 (लगभग 33,349 रुपए) से शुरू होता है।

ऐसे हैं Redmi Note 13 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स
आपको इस फोन में 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता है। डिस्प्ले 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है। यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 SoC से लैस है जिसे 12GB तक रैम और 512GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

कैमरे की बात करें तो इसमें पिछे की ओर सर्कुलर कैमरा आइलैंड है जिसमें 200MP का मेन सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो यूनिट है। Redmi Note 13 Pro 5G हाइपरओएस-आधारित Android 14 OS पर काम करता है। यह 5,100mAh की बैटरी सेल है, जो 67W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।