Redmi Note 14 5G की जल्द हो सकती है एंट्री, NBTC और IMDA सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉट, चेक करें फीचर्स

Redmi Note 14 5G
X
Redmi Note 14 5G जल्द हो सकता है लॉन्च।
Redmi एक नया स्मार्टफोन Redmi Note 14 5G लॉन्च करने की तैयारी में है। आधिकारिक लॉन्च से पहले डिवाइस NBTC और IMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर स्पॉट हुआ है।

Redmi Note 14 5G Launch Soon: रेडमी अपने पॉपुलर Note सीरीज का विस्तार करते हुए एक नया स्मार्टफोन Redmi Note 14 5G लॉन्च करने की तैयारी में है। लॉन्च से पहले डिवाइस को NBTC और सिंगापुर की IMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर स्पॉट किया गया है। आइए इस स्मार्टफोन के अबतक सामने आए निववरण पर एक नजर डालते हैं।

NBTC और IMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर हुआ लिस्ट
Redmi Note 14 5G को 24094RAD4G मॉडल नंबर के साथ यह स्मार्टफोन इन दोनों वेबसाइट्स पर देखा गया है। NBTC सर्टिफिकेशन ने इस फोन के नाम की पुष्टि की, जबकि IMDA सर्टिफिकेशन से इसमें Bluetooth, Wi-Fi, और NFC सपोर्ट की पुष्टि हुई। हालांकि, लिस्टिंग से डिवाइस के अन्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं हुआ है।

अन्य सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर हो चुका है स्पॉट
आगामी Redmi Note 14 5G फोन को पहले ही IMEI डेटाबेस पर भी स्पॉट किया गया है, और इसकी ग्लोबल वेरिएंट को FCC सर्टिफिकेशन पर भी लिस्ट किया गया है। FCC लिस्टिंग से फोन की चार्जिंग कैपेसिटी और सॉफ्टवेयर वर्जन के बारे में पता चला है। FCC के अनुसार, यह डिवाइस HyperOS 1.0 पर काम करेगा और इसमें Wi-Fi AC, Bluetooth, LTE, और विभिन्न 5G NR (New Radio) बैंड्स (n2, n5, n7, n26, n38, n41, n48, n66, n77, n78) का सपोर्ट होगा। इसके अलावा, फोन के चार्जर का मॉडल नंबर MDY-12-EA है, जो 33W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें: Samsung ने 7999 रुपए में लॉन्च किया 50MP डुअल कैमरा वाला धांसू फोन, चेक करें Detail

लाइनअप में अन्य मॉडल्स भी होंगे लॉन्च
यह फोन Redmi की आने वाली Note 14 सीरीज का हिस्सा है, जिसमें Note 14 Pro 5G को भी 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। यह मॉडल 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दस्तक देगा। पिछले सीरीज की तरह कंपनी इस बार भी इस लाइनअप में तीन मॉडल्स पेश कर सकती है, जिसमें Redmi Note 14, Note 14 Pro, और Note 14 Pro+ शामिल होंगे। हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story