Redmi Pad Android Tablet : सस्ता हो गया रेडमी का टैबलेट, जानें इन तीन वेरिएंट की कीमतें कितनी कम हुईं 

रेडमी ने अपने टैबलेट Redmi Pad Android  की कीमत 3000 रुपए तक कम कर दी है। इस खबर में हम टैबलेट के तीनों वेरिएंट की कम हुई कीमतें बताते हैं। ;

Update:2024-02-23 20:35 IST
Redmi Pad AndroidRedmi Pad Android
  • whatsapp icon

आप कोई अच्छा टैबलेट खरीदने का सोच रहे हैं तो हम आपको बताते हैं। रेडमी का Redmi Pad Android टैबलेट सस्ता हो गया है। इस टैबलेट को शाओमी ने 2022 के अक्टूबर में लॉन्च किया था। इस टैबलेट 3 वेरिएंट में आता है। कंपनी ने तीनों वेरिएंट के प्राइस में कटौती कर दी है।

Redmi Pad Android के तीन वेरिएंट, कीमत पहले और अब 
3GB+64GB = 14,999, 12,999
4GB+128GB = 17,999, 14,999
6GB+128GB = 19,999, 16,999

रेडमी टैबलेट ग्रेफाइट ग्रे, मूनलाइट सिल्वर और मिंट ग्रीन रंग विकल्पों में आता है। 

Redmi Pad Android के स्पेसिफिकेशन 
रेडमी पैड में 90Hz रिफ्रेश रेट का 10.61 इंच 2K डिस्प्ले है। इसमें बिल्ट इन SGS आई प्रोटेक्शन है। इसमें मीडियाटेक हीलियो G99 चिपसेट है, यह 6GB रैम और 128 GB स्टोरेज के साथ आता है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। Redmi Pad के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल फ्रंट कैमरा है। ये एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड  MIUI 13 पर काम करता है। इसमें 3 साल का सुरक्षा अपडेट मिलता है। 8000 mAh की दमदार बैटरी मिलीत है, यह 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।   

Similar News