Logo
Redmi Pad Pro 5G: Redmi 29 जुलाई को भारत में अपना Pad Pro 5G लॉन्च करने के लिए तैयार है। ये पैड 120Hz रिफ्रेश रेट और डॉल्बी विजन को सपोर्ट करता है।

Redmi Pad Pro 5G: Redmi 29 जुलाई को भारत में अपना Pad Pro 5G लॉन्च करने के लिए तैयार है। ब्रांड इस डिवाइस को चीन में पहले ही लॉन्च कर चुका है। अब इसे रेडमी जल्द ही भारतीय मार्केट में भी पेश करेगी। यह डिवाइस 5G कनेक्टिवी सपोर्ट के साथ आता है। यहां हम इस डिवाइस की लॉन्चिंग से पहले बैटरी, डिजाइन, कलर ऑप्शन और मुख्य स्पेसिफिकेशन के बारें में विस्तार से बता रहे हैं। चलिए आइए जानते हैं... 

Redmi Pad Pro 5G के स्पेसिफिकेशन 
अब तक सामने आए लीक अपडेट्स के मुताबिक, डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट और डॉल्बी विजन को सपोर्ट करने वाला 12.1 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही डिवाइस में डॉल्बी एटमॉस के लिए ट्यून किए गए क्वाड स्पीकर भी मिलते हैं। टैबलेट स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 SoC द्वारा संचालित है और इसमें 10,000mAh की बैटरी है, जो लंबे समय तक उपयोग करने का वादा करती है।

Xiaomi ने अब पुष्टि की है कि Redmi Pad Pro 5G दो कलर ऑप्शन- क्विक सिल्वर और ग्रेफाइट ग्रे में उपलब्ध होगा। इस डिवाइस की लीक इमेज कीबोर्ड और स्टाइलस एक्सेसरीज़ का सुझाव देती हैं। टैबलेट Xiaomi के HyperOS पर चलता है जिसमें होम स्क्रीन+ और क्रॉस-डिवाइस नोट सिंकिंग जैसी उत्पादकता-केंद्रित सुविधाएँ हैं।

ये भी पढ़ेः- Independence Day Offer 2024: Jio फ्रीडम ऑफर में सस्ते हुए AirFiber प्लान, मिलेगी ₹1000 की छूट; ऐसे लें फायदा 

लॉन्च इवेंट में कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया जाएगा। उम्मीद है कि यह टैबलेट Xiaomi के आधिकारिक चैनलों और रिटेल पार्टनर्स के ज़रिए उपलब्ध होगा।

5379487