Logo
Redmi Smart Fire TV 32 2024 Edition: रेडमी ने भारतीय बाजार में धांसू स्मार्टटीवी लॉन्च किया है, जो 32 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। कंपनी ने इस टीवी की कीमत महज 10,999 रुपए रखी है और इसमें कई धांसू फीचर्स मिलते हैं।

Redmi Smart Fire TV 32 2024 Edition: शाओमी (Xiaomi) ने हाल ही में भारत में Smart TV A Series 2024 Edition को लॉन्च किया था। अब, कंपनी के सब-ब्रांड Redmi ने भी अपने Redmi Smart Fire TV 32-इंच के नए वर्जन की घोषणा की है, जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। 2024 एडिशन में वही स्पेसिफिकेशन और फीचर्स हैं, लेकिन इसकी कीमत कम है। Redmi Smart Fire TV 32 2024 एडिशन में क्या-क्या खास है, आइए जानते हैं।

Redmi Smart Fire TV 32 2024 एडिशन की स्पेसिफिकेशन
रेडमी के इस स्मार्ट टीवी में आपको 32 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रेजोल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल है। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट, 6.5ms रिस्पॉन्स टाइम और इमर्सिव व्यूइंग के लिए विविड पिक्चर इंजन है। कुल मिलाकर इश टीवी में आपको बेहतरीन विजुअल अनुभव प्राप्त होगा।

प्रीमियम मेटल डिजाइन के साथ आने वाला Redmi Smart Fire TV 32 2024 में ऑडियो के लिए दो 10W स्पीकर हैं, जो 20W का साउंड आउटपुट देते हैं। इसमें Dolby Audio, DTS-HD और DTS Virtual: X का  भी सपोर्ट है।

रेडमी स्मार्ट फायर टीवी 32 2024 एडिशन में क्वाड-कोर प्रोसेसर है, जिसमें चार A35 कोर और एक माली G31 MP2 GPU है। प्रोसेसर को 1GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह टेवी 12,000 से ज्यादा ऐप, लाइव टीवी चैनल, पैरेंटल कंट्रोल और डेटा मॉनिटरिंग के साथ Fire OS 7 के साथ आता है।

टीवी रिमोट कंट्रोल के साथ आता है, जिसमें एक डेडिकेटेड एलेक्सा बटन और फास्ट एक्सेस के लिए OTT हॉटकीज हैं। रेडमी स्मार्ट फायर टीवी 32 2024 एडिशन में डुअल-बैंड WiFi, मीराकास्ट, एयरप्ले, ब्लूटूथ 5.0, दो USB 2.0 पोर्ट और HDMI पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं।

Redmi Smart Fire TV 32 2024 Edition: कीमत और उपलब्ता
रेडमी स्मार्ट फायर टीवी 32 2024 की कीमत महज 11,999 रुपए है। इस पर 1,000 रुपए का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिसका लाभ लेकर इस टीवी को मात्र 10,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा। यह 11 जून, 2024 से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, अमेजन और फ्लिपकार्ट के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्धत होगा।

jindal steel hbm ad
5379487