Redmi Watch 5: शानदार फीचर्स के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें कीमत

Xiaomi ने अपनी नई स्मार्टवॉच Redmi Watch 5 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह 24 दिनों तक की बैटरी लाइफ और 2.07-इंच स्क्रीन के साथ आती है।;

Update:2025-01-13 22:10 IST
Redmi Watch 5 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च।Xiaomi released Redmi Watch 5 on global market
  • whatsapp icon

Redmi Watch 5: Xiaomi ने अपनी नई स्मार्टवॉच Redmi Watch 5 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इसे पिछले साल नवंबर में चीन में पेश किया गया था। यह स्मार्टवॉच प्रीमियम डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ आती है। इसमें 2.07-इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 1500 निट्स ब्राइटनेस प्रदान करता है। साथ ही, इसके 2mm के अल्ट्रा-थिन बेज़ल्स इसे 82% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो देते हैं। आइए इसकी कीमत और सभी खासियतों के बारे में जानते हैं।

Redmi Watch 5 के दमदार फीचर्स

  • डिजाइन: यह स्मार्टवॉच एल्यूमिनियम अलॉय फ्रेम के साथ आती है और इसमें अपडेटेड क्राउन दिया गया है।
  • बैटरी लाइफ: यह स्मार्टवॉच 24 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है।
  • हेल्थ मॉनिटरिंग: Redmi Watch 5 में इन-हाउस डिजाइन किया गया हार्ट रेट एल्गोरिद्म है, जो हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन और नींद की सटीक मॉनिटरिंग करता है।
  • स्पोर्ट्स मोड्स: 150 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स।
  • ब्लूटूथ कॉलिंग: बिल्ट-इन ड्यूल-माइक और नॉइज रिडक्शन के साथ, यह वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है।
  • GNSS और 5ATM रेजिस्टेंस: सटीक आउटडोर एक्टिविटी ट्रैकिंग के लिए इसमें 5-सिस्टम GNSS दिया गया है और यह 5ATM वॉटर रेसिस्टेंट है।

Redmi Watch 5 की स्पेसिफिकेशन्स

  • डिस्प्ले: इस वॉच में 60Hz रिफ्रेश रेट और 1500 निट्स ब्राइटनेस के साथ 2.07-इंच AMOLED (432 x 514 पिक्सल) स्क्रीन है।
  • बैटरी: 550mAh, 24 दिनों तक बैटरी लाइफ।
  • सेंसर: हार्ट रेट, SpO2, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, एंबियंट लाइट सेंसर, और जियोमैग्नेटिक सेंसर।
  • कनेक्टिविटी: Bluetooth 5.3, NFC, GNSS
  • अन्य फीचर्स: कैमरा और म्यूजिक कंट्रोल, वेदर अपडेट, टाइमर, आदि।

Redmi Watch 5 की कीमत और उपलब्धता
Redmi Watch 5 को तीन कलर्स: ऑब्सिडियन ब्लैक, सिल्वर ग्रे और लैवेंडर पर्पल में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 109 यूरो (लगभग 9,660 रुपए) है।

Similar News