Samsung Galaxy A55 5G Listed on Google Play: सैमसंग अपने दो अपकमिंग स्मार्टफोन- Galaxy A55 5G और Galaxy A35 5G को लॉन्च करने की योजना पर काम कर रहा है। अब, दोनों डिवाइस को विभिन्न सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा जा रहा है। इस बीच सैमसंग गैलेक्सी ए 55 5जी को Google Play कंसोल  पर देखा गया है। लिस्टिंग से इस अपकमिंग डिवाइस के प्रमुख स्पेसिफिकेशन और डिजाइन का पता चलता है। तो आइए इस फोन के बारे में अब तक सामने आए जानकारियों पर एक नजर डालते हैं।

Samsung Galaxy A55 5G गूगल प्ले कंसोल पर आया नजर
गैलेक्सी A55 5G को मॉडल नंबर SM-A556E के साथ, सैमसंग Xclipse 530 GPU के साथ जोड़े गए Exynos 1480 प्रोसेसर की सुविधा की पुष्टि की गई है। डिवाइस को 8GB रैम के साथ लिस्ट किया गया है और इसके एंड्रॉयड 14 पर काम करने उम्मीद है, हालांकि सैमसंग के OneUI इंटरफेस का सटीक वर्जन अभी सामने नहीं आए हैं।

यह भी पढ़ेंः 39 हजार का 5G फोन 29,000 रुपए में, 8GB रैम, 80W चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगी 5,000mAh बैटरी

स्मार्टफोन में 6.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जिसका रेजोल्यूशन 1080p और आस्पेक्ट रेशियो 13:6 होगा, जो दर्शाता है कि यह डिस्प्ले बेहतरीन वीडिओ अनुभव प्रदान करेगा। स्क्रीन डेनसीटी 450 DPI बताया गया है, जो शार्प इमेज क्वालिटी (Sharp image quality) का वादा करता है।

Google Play कंसोल के डिजाइन रेंडर गैलेक्सी A35 5G के समान एक फ्लैट फ्रेम डिजाइन दिखाते हैं, जो A सीरीज में एक हार्मोनियस ब्यूटी (harmonious beauty) का संकेत देता है। गैलेक्सी A55 5G के 5000 mAh की बैटरी से लैस होने और 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने की भी उम्मीद है।

यह भी पढ़ेंः  Vivo V30 और V30 Pro के कलर ऑप्शन का खुलासा, देखते ही हो जाएंगे फिदा

कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए, डिवाइस में 50MP मेन सेंसर, 12MP अल्ट्रावाइड और 5MP मैक्रो लेंस के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप होने की अफवाह है। इसके अतिरिक्त, बेहतरीन सेल्फी लेने के कंपनी इस फोन में 32MP की फ्रंट कैमरा दे सकती है।

गैलेक्सी A55 पहले से ही TENAA, NBTC, MIIT, FCC, TKDN और SIRIM पर लिस्टेड है। इससे संकेत मिलता है कि डिवाइस जल्द ही वैश्विक बाजार में दस्तक दे सकता है। सैमसंग गैलेक्सी ए 55 गैलेक्सी A54 का उत्तराधिकारी होगा, जिसे मार्च 2023 में लॉन्च किया गया था। इसलिए हमें उम्मीद है कि A55 मार्च 2024 में लॉन्च हो सकता है।