Logo
Samsung Galaxy Book 4 Ultra launched in India: सैमसंग ने भारत में अपना नया लैपटॉप Galaxy Book 4 Ultra को लॉन्च कर दिया है। ये डिवाइस टचस्क्रीन डिस्प्ले, 32GB RAM और Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आता है।

Samsung Galaxy Book 4 Ultra launched in India: सैमसंग ने चुपचाप भारतीय मार्केट अपना लेटेस्ट लैपटॉप Samsung Galaxy Book 4 Ultra को लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें, कंपनी ने पिछली साल फरवरी 2024 में अपने नवीनतम गैलेक्सी बुक 4 सीरीज को पेश किया था। उस समय इस सीरीज में गैलेक्सी बुक 4 360, गैलेक्सी बुक 4 प्रो और गैलेक्सी बुक 3 प्रो 360 शामिल थे। इसी सिलसिले में अब ब्रांड ने टॉप एंड गैलेक्सी बुक 4 अल्ट्रा मॉडल को भारत में चुपचाप रिलीज़ कर दिया है। ऐसे में यदि आप इस न्यूली लॉन्च लैपटॉप को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार डिवाइस की कीमत और स्पेसिफिकेशन पर भी नजर डाल लें। 

Samsung Galaxy Book 4 Ultra की खासियत 
दक्षिण कोरियाई दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग की प्रीमियम नोटबुक (लैपटॉप) बेहतरीन स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के साथ आती है। इसमें 16 इंच का AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले है जिसमें 2880 x 1800 रिज़ॉल्यूशन, 16:10 आस्पेक्ट रेशियो के साथ जोड़ा गया है। इतना ही नहीं डिवाइस की स्क्रीन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है। हुड के नीचे, गैलेक्सी बुक 4 अल्ट्रा या तो इंटेल कोर अल्ट्रा 9 या कोर अल्ट्रा 7 से लैस है। साथ ही यूजर्स को GPU के लिए भी दो ऑप्शन मिलते हैं। इसमें RTX 4070 या RTX 4050 शामिल है। 

पावरफुल बैटरी के साथ 32GB RAM 
Samsung Galaxy Book 4 Ultra लैपटॉप 2 स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के साथ आता है। इसका सबसे मंहगा वेरिएंट 32 जीबी रैम के साथ आता है, जबकि बेस वर्शन में 16 जीबी रैम मिलती हैं। इन दोनों की मॉडलों में 1TB SSD स्टोरेज भी है। वहीं ऑडियो के लिए, डिवाइस में AKG से क्वाड स्पीकर सेटअप मिलता है, जो डॉल्बी एटमॉस को सपोर्ट करता है। 

बात करें ऑप्टेक्स की तो डिवाइस की आगे की तरफ, आपको 2MP का वेबकैम और न्यूमेरिक की के साथ बैकलिट कीबोर्ड भी मिलता है। वहीं सेफ्टी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। 76Wh बैटरी पैक इस डिवाइस को पावर देता है, जो USB टाइप-C पोर्ट के ज़रिए चार्ज होता है। सैमसंग के गैलेक्सी बुक 4 अल्ट्रा का वजन सिर्फ़ 1.86 किलोग्राम है।

Samsung Galaxy Book 4 Ultra की कितनी हैं कीमत? 
फ़िलहाल, गैलेक्सी बुक 4 अल्ट्रा को भारत में एक पॉपुलर रिटेलर क्रोमा की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा, इस नोटबुक को ऑफलाइन स्टोर्स में भी देखा गया है। इसकी शुरुआती कीमत 233,990 INR (लगभग 2,804 अमेरिकी डॉलर) है, जबकि हाई एंड टॉप वेरिएंट की कीमत 281,990 INR (लगभग 3,379 अमेरिकी डॉलर) है। हालांकि अभी तक डिवाइस की बिक्री शुरू नहीं हुई है लेकिन इसकी आधिकारिक रिलीज़ जल्द ही हो सकती है।

ये भी पढ़ेः- Vivo V40 की भारत में जल्द होगी एंट्री: AMOLED डिस्प्ले के साथ मिलेगा 50MP कैमरा; BIS सर्टिफिकेशन से मिली मंजूरी

5379487