Samsung Galaxy S24 Ultra: सैमसंग का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S24 Ultra अमेजन पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है। गैलेक्सी AI-पावर्ड स्मार्टफोन जिसकी कीमत आमतौर पर 1 लाख रुपए से ज्यादा होती है। लेकिन अभी यह डिवाइस 1 लाख रुपए से कम में उपलब्ध है। आइए इसकी कीमत, ऑफर और स्पेसिपिकेशन के बारे में जानते हैं।

Samsung Galaxy S24 Ultra पर बंपर छूट
सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा की कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के लिए 97,350 रुपए है, जो कि ₹1,34,999 कीमत से 37,649 रुपए कम है। यह छूट सिर्फ ग्रे(स्लेटी) कलर मॉडल पर उपलब्ध है। इसके अलावा, IDFC FIRST बैंक क्रेडिट कार्ड EMI लेनदेन पर ₹1000 तक का  इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है।

Samsung Galaxy S24 Ultra के स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 Hz है और इसकी पीक ब्राइटनेस 2,500 निट्स है। यह डिस्प्ले आपको बेहतरीन विजुअल अनुभव प्रदान करता है। यह S पेन के साथ भी आता है। कंपनी ने इस फोन को चार Android अपडेट और पांच साल के सुरक्षा पैच देने का वादा किया है।

स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित है, जिसे 12GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000 mAh की बैटरी है।

यह भी पढ़ें: Google Pixel 9 Pro 10 हजार रुपए छूट के साथ प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध, देखें फीचर्स

कैमरे की बात करें, तो Samsung Galaxy S24 Ultra के रियर में 200MP का वाइड रेजोल्यूशन कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 10MP 3x ऑप्टिकल जूम और नया 50MP टेलीफोटो लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 12 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।