Samsung Galaxy S25 FE Launch Soon: सैमसंग ने हाल ही में Galaxy S24 FE को भारतीय और ग्लोबल बाजारों में लॉन्च किया था। अब, ब्रांड इसके अगले मॉडल Galaxy S25 FE पर काम शुरू कर दी है, जिसकी चर्चाएं जोरों पर हैं। लीक के जरिए इस आगामी डिवाइस के फीचर्स भी सामने आने लगे हैं। एक टिपस्टर के मुताबिक, Galaxy S25 FE स्मार्टफोन MediaTek के नए Dimensity 9400 फ्लैगशिप चिपसेट से लैस हो सकता है। इसके अलावा, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Galaxy S25 FE एक स्लिम डिजाइन के साथ आएगा। तो आइए इसके बारे में अबतक सामने आए विवरण पर एक नजर डालते हैं।

Galaxy S25 FE का स्लिम डिजाइन
दक्षिण कोरियाई वेबसाइट 'The Elec' की एक रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग Galaxy S25 FE एक स्लिम स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra को 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा, लेकिन Galaxy S25 FE को 2025 के तीसरी तिमाही के आसपास पेश किया जा सकता है।

स्लिम डिजाइन के लिए, कंपनी फोन के बैटरी एरिया को बढ़ा सकती है, जबकि बैटरी की मोटाई को कम किया जा सकता है। ऐसा अनुमान है कि Galaxy S25 FE में 6.7 इंच की स्क्रीन होगी, जो मौजूदा Galaxy S24 FE की तरह ही होगी।

यह भी पढ़ें: Realme GT 6T 5G पर ₹5,250 तक छूट, अब इतने रुपए में खरीदें

MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट से हो सकता है लैस
टिपस्टर @jukanlosreve ने एक पोस्ट में बताया कि सैमसंग और MediaTek के बीच Galaxy S25 सीरीज में Dimensity 9400 चिपसेट का उपयोग करने पर बातचीत चल रही थी, लेकिन अब ये चर्चाएं Galaxy S25 FE की ओर शिफ्ट हो गई हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि Samsung अपने Galaxy S25, Galaxy S25+, और Galaxy S25 Ultra मॉडल्स को Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट के साथ लॉन्च करेगा, लेकिन Galaxy S25 FE में MediaTek के Dimensity 9400 चिपसेट हो सकता है। वहीं, पुराना मॉडल Galaxy S24 FE में सैमसंग का इन-हाउस Exynos 2400e प्रोसेसर से लैस आता है।