Logo
Samsung Galaxy Watch4 Classic LTE: फ्लिपकार्ट पर सैमसंग गैलेक्सी Watch4 Classic LTE स्मार्टवॉच 74% तगड़े डिस्काउंट के साथ मिल रही हैं। डिस्काउंट के बाद इस घड़ी की कीमत 42,999 रुपए (एमआरपी) से घटकर केवल 10,999 रुपए रह गई है।

Samsung Galaxy Watch4 Classic LTE: फ्लिपकार्ट की साइट पर बिग बचत सेल लाइव है। इस सेल में Samsung Galaxy Watch4 Classic LTE स्मार्टवॉच को 74 प्रतिशत के तगड़े डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। यह स्मार्टवॉच सैमसंग की प्रीमियम घड़ियों में से एक है। यह घड़ी 40 घंटे के प्लेटाइम के साथ आती हैं। 

Samsung Galaxy Watch4 Classic LTE का ऑफर प्राइस 
सेल के दौरान इस स्मार्टवॉच की कीमत 42,999 रुपए (एमआरपी) से घटकर केवल 10,999 रुपए रह गई है। ऐसे आप इस व़ॉच को सीधे 32 हजार रुपए की तगड़ी बचत के साथ घर ले जा सकते हैं। साथ ही कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड से इस वॉच को खरीदने पर आपको अलग से 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

इसके अलावा आपको इस वॉच पर 10,999 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। इस प्रकार आप Galaxy Watch4 Classic LTE को प्रभावी कीमत पर खरीद सकते हैं। खास बात हैं कि कंपनी ने इस घड़ी पर ईएमआई  का ऑप्शन भी दे रखा है। इसे आप 533 रुपए की मंथली ईएमआई पर भी अपना बना सकते हैं। 

ये भी पढ़ेः- Mother’s day: अपनी मां को गिफ्ट में दें यह 50MP कैमरा का धांसू 5जी स्मार्टफोन, बने मां के चेहरे की मुस्कान की वजह  

Samsung Galaxy Watch4 Classic LTE स्मार्टवॉच की खूबियां
सैमसंग की यह स्मार्टवॉच Body Composition Analysis और  Optical Heart Rate Sensor के साथ आती हैं। इसमें फिटनेस ट्रैकिंग के लिए 90+ वर्कआउट ट्रैक मोड्स मिलते हैं। यह घड़ी टोटल 40 घंटे के प्लेटाइम के साथ आती हैं। इसमें 361.0mAH की बैटरी पावर दी गई है। यह घड़ी 1 साल की वारंटी के साथ आती हैं। इसमें आपको 40 Millimetres की स्क्रीन साइज वाली डिस्प्ले मिलती हैं। इस घड़ी में आपको 7 कलर ऑप्शन-  Graphite, ब्लैक, गोल्ड, सिल्वर, Sapphire, ग्रीन और ग्रे मिलते हैं। 


 

5379487