Samsung One UI 7 Update: भारत में शुरू हुआ रोलआउट, Now Bar और नए स्मार्ट फीचर्स से बदलेगा फोन का लुक

Samsung One UI 7 Update Restarted for Galaxy S24 Series After Bug Fix
X
Samsung One UI 7 अपडेट Samsung Galaxy S24 यूजर्स के लिए फिर से शुरू हुआ।
Samsung One UI 7 Update: सैमसंग ने आखिरकार One UI 7 अपडेट को भारत में जारी कर दिया है। यह अपडेट के तहत फोन में Now Bar जैसे तगड़े फीचर्स मिलेंगे।

Samsung One UI 7 Update: Samsung ने अपने नए 2024 वाले महंगे स्मार्टफोन्स के लिए One UI 7 सॉफ्टवेयर अपडेट इसी महीने शुरू किया था। हालांकि, शुरू में यह अपडेट सिर्फ दक्षिण कोरिया (Samsung कंपनी का देश) में ही मिल रहा था। लेकिन अब भारत समेत अन्य दूसरे देशों में भी आने लगा है।

भारत में यह अपडेट सबसे पहले Galaxy S24 सीरीज़, Z Flip 6 और Z Fold 6 जैसे नए फोन्स के लिए आ चुका है। यह अपडेट फोन के लुक को और अच्छा बनाता है, और कुछ नए स्मार्ट फीचर्स भी जोड़ता है। आने वाले समय में यह अपडेट और भी Samsung फोन्स के लिए मिलेगा। इसका सीधा मतलब है कि अगर आपके पास नया Samsung फोन है, तो जल्द ही आपके फोन में भी यह नया अपडेट आ सकता है, जो आपके फोन को और बेहतर बना देगा। आइए अब इस अपडेट के बारें में विस्तार से जानते हैं।

भारत में Samsung One UI 7 स्टेबल अपडेट जारी
One UI 7.0 का स्टेबल अपडेट सबसे पहले Galaxy S24, S24+, S24 Ultra, Z Flip 6 और Z Fold 6 के लिए भारत में रोलआउट किया जा रहा है। यह अपडेट मिडिल ईस्ट, यूएई और तुर्की में भी दिखाई देने लगा है, और संभावना है कि जल्द ही यह नॉर्थ अमेरिका में भी उपलब्ध होगा। अप्रैल 2025 का सिक्योरिटी पैच शामिल करते हुए यह अपडेट काफी बड़ा है, जो नॉन-बेटा यूज़र्स के लिए लगभग 5GB का है। अगर आपके पास इन फोन्स में से कोई एक है, तो Settings > Software Update > Download and Install में जाकर अपडेट चेक कर सकते हैं।

ये भी पढ़े-ः Insta360 X5 लॉन्च: 8K वीडियो, रिप्लेसबल लेंस और PureVideo AI मोड के साथ दमदार एक्शन कैमरा, जानें कीमत

Samsung One UI 7 स्टेबल अपडेट में क्या मिलेगा खास?
कंपनी का कहना है कि यह सिर्फ एक सिक्योरिटी पैच नहीं है बल्कि One UI 7.0 एक पूरा मेकओवर है। इसमें नया Split Quick Panel और नोटिफिकेशन पेज दिया गया है, जिसे अब और भी ज्यादा कस्टमाइज किया जा सकता है, साथ ही इसमें एक यूज़फुल वॉल्यूम स्लाइडर भी जोड़ा गया है।

Samsung की स्टॉक ऐप्स के आइकन अब और शार्प दिखते हैं, कैमरा ऐप को एक-हैंड यूज़ के लिए फिर से डिज़ाइन किया गया है, और ऐनिमेशन अब काफी स्मूथ हैं। Galaxy AI के नए और बेहतर फीचर्स जैसे एन्हांस्ड सजेशन्स और ऑब्जेक्ट इरेज़र इसमें इंटेलिजेंस का नया लेवल जोड़ते हैं।

ये भी पढ़े-ः Vivobook S14 और S14 Flip लॉन्च: Intel प्रोसेसर, टचस्क्रीन के साथ मिलेगा Dolby Atmos सपोर्ट, जानें कीमत

लॉक स्क्रीन पर दिखेंगे लाइव अपडेट्स
Now Bar इस अपडेट का एक खास फीचर है, जो लॉक स्क्रीन पर मीडिया, टाइमर या Samsung Health वर्कआउट्स के लाइव अपडेट्स दिखाता है। विजेट्स को भी नया लुक और ज्यादा कस्टमाइज़ेशन विकल्प मिले हैं, जिससे होम और लॉक स्क्रीन को पहले से बेहतर बनाया जा सकता है।

इसमें नया बैटरी आइकन, नया चार्जिंग ऐनिमेशन और अतिरिक्त बैटरी हेल्थ टूल्स भी शामिल हैं। पुराने हाई-एंड और मिड-रेंज Galaxy फोन्स इस अपडेट के अगले दावेदार होंगे, जबकि बजट मॉडल्स को यह अपडेट कुछ महीनों बाद मिलने की उम्मीद है। फिलहाल नॉन-फ्लैगशिप डिवाइसेज़ के लिए अपडेट के डेवलपमेंट स्टेज के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। फिर भी, अपने नोटिफिकेशन ऑन रखें। यह अपडेट जल्द ही अन्य डिवाइसेज के लिए भी मिल सकता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story