Logo
Samsung ViewFinity S8 monitor launched: सैमसंग ने भारत में ViewFinity S8 सीरीज के नए मॉनिटर लॉन्च कर दिए है। इस लाइनअप में S80UD और S80D मॉडल दो अलग-अलग साइज़ वेरिएंट में उपलब्ध हैं।

Samsung ViewFinity S8 monitor launched: सैमसंग ने भारत में ViewFinity S8 सीरीज के नए मॉनिटर लॉन्च कर दिए हैं। इस लाइनअप में S80UD और S80D मॉडल दो अलग-अलग साइज़ वेरिएंट में उपलब्ध हैं। इन मॉनिटर की घोषणा सबसे पहले चीनी बाज़ार में की गई थी और अब इन्हें भारत में लगभग 320 अमेरिकी डॉलर (लगभग 26,799 रुपए) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।

सैमसंग ViewFinity S8 मॉनिटर की खासियत
दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज ने व्यूफिनिटी S8 को दो साइज़ ऑप्शन में लॉन्च किया है। इनमें 27-इंच और 32-इंच के साइज शामिल है। ये दोनों वेरिएंट 4K UHD रेज़ोल्यूशन के साथ HDR10 सपोर्ट, IPS LCD पैनल, 60Hz रिफ्रेश रेट और 350 निट्स की पीक ब्राइटनेस देते हैं। इन मॉनिटर की स्क्रीन को इंटेलिजेंट आई केयर के लिए TUV द्वारा सर्टिफाइड भी किया गया है। सैमसंग के लेटेस्ट मॉनिटर में एर्गोनोमिक डिज़ाइन है जो स्क्रीन को 90 डिग्री तक घुमाने में सक्षम है। 

कनेक्टिविटी ऑप्शनों में डिवाइस में USB हब (HDMI, DP, USB-A, और USB-B पोर्ट) के साथ-साथ एक आसान एडजेस्टमन स्टैंड शामिल है। S0UD मॉडल KVM स्विच के साथ लॉन्च किया गया है जो आपको दो अलग-अलग इनपुट डिवाइस के बीच चयन करने देता है। इसमें एक USB-C पोर्ट भी है जो आपको 90W तक की पावर वाले डिवाइस चार्ज करने देता है। मॉनिटर के लिए इंस्टॉलेशन प्रक्रिया काफी सरल और सीधी है, इसके लिए किसी अतिरिक्त टूल की आवश्यकता नहीं है।

सैमसंग ViewFinity S8 मॉनिटर की कीमत और उपलब्धता
सैमसंग ने ViewFinity S8 की घोषणा 26,799 INR (लगभग 320 अमेरिकी डॉलर) की शुरुआती कीमत के साथ की है। दूसरी ओर, 32 इंच के लंबे वेरिएंट की कीमत 31,599 INR (लगभग 378 अमेरिकी डॉलर) है। ब्रांड के दो नए मॉडल वर्तमान में आधिकारिक सैमसंग इंडिया वेबसाइट के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़े-ः Budget 2024 में तोहफा: अब 5% सस्ते मिलेंगे स्मार्टफोन और चार्जर; वित्त मंत्री ने कस्टम ड्यूटी कम करने का किया ऐलान 

5379487