beatXP Eva smartwatch Launched For Women: भारतीय स्मार्टवॉच में एक नई वॉच की एंट्री हुई है। हालांकि, इस स्मार्टवॉच को सिर्फ महिलाओं के लिए पेश किया गया है, जिसमें कई फीचर्स उपलब्ध हैं। यह स्मार्टवॉच beatXP Eva है, जो महिलाओं की हेल्थ का ख्याल रखती है। स्मार्टवॉच दिखने में भी बेहद शानदार है। हालांकि, आपको इसकी कीमत कुछ ज्यादा लग सकती है लेकिन इसके दमदार फीचर्स आपको भी सकते हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

beatXP Eva smartwatch Features
कंपनी ने इस स्मार्टवॉच में 200 से अधिक वॉच फेस देती है और इसमें मिलने वाली स्क्रीन की साइज 1.2 इंच है जो एक AMOLED स्क्रीन है। यह ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट, एक इन-बिल्ट माइक और एक इंटरैक्टिव डायल पैड से लैस है जो यूजर्स के स्मार्टफोन से संपर्कों को आसानी से सिंक करता है।

beatXP Eva smartwatch

इसके अलावा, बीटएक्सपी में कई हेल्थ फीचर्स मौजूद हैं, जो महिलाओं के कई रोगों का पता लगाते हैं। यह स्मार्टवॉच हार्ट रेट, SPO2 ट्रैकिंग और स्लीप मॉनिटरिंग सहित अन्य हेल्थ फीचर्स को सपोर्ट करती है। इतना ही नहीं इस वॉच में आपको 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे। स्मार्टवॉच में IP68 जल और धूल प्रतिरोध भी है, जिसका अर्थ है कि यह ताजे पानी में 1.5 मीटर की अधिकतम गहराई तक 30 मिनट तक डूबने से खराब नहीं होगी।

यह भी पढ़ेंः कंफर्म! इस दिन लॉन्च होगी Realme 12 Pro Series, जानें क्या मिलेगा खास

सबसे खास बात ये है कि यह स्मार्टवॉच इंटीग्रेटेड स्मार्टफोन पर AI वॉयस असिस्टेंट का उपयोग कर सकती है जो डिवाइस के साथ हैंड्स-फ्री इंटरेक्शन की अनुमति देती है। इसके अतिरिक्त, स्मार्टवॉच में मौसम अपडेट, म्यूजिक कंट्रोल और इंस्टेंट नोटिफिकेशन जैसी आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं। बैटरी बैकअप को लेकर कंपनी दावा करती है कि यूजर्स इसे एक बार चार्ज करने के बाद 5 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

Smartwatch For Girls

beatXP Eva Smartwatch की कीमत
कंपनी ने Eva स्मार्टवॉच को रोज गोल्ड और सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया है। यह 4,499 रुपये में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध है।