Upcoming Mobile phones in October 2024: सितंबर 2024 में कई बड़े ब्रांड्स के पावरफुल स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए। इनमें iPhone 16 Series, Vivo T3 Ultra और Motorola Razr 50 जैसे प्रीमियम फोन शामिल थे। अब अक्टूबर का महीना और भी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि इस महीने कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। आइए जानते हैं, अक्टूबर 2024 में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन्स के बारे में।

OnePlus 13
वनप्लस ने कहा है कि उसका फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13 अक्टूबर में चीन में लॉन्च होगा। यह फोन आगामी Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें 6,000 mAh की बैटरी हो सकती है जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। ज्यादा जानकारी के लिए यहां पढ़ें...

iQOO 13
आइकू अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 13 को लॉन्च करने की तैयारी में है। यह फोन अक्टूबर में चीन में लॉन्च हो सकता है। इसमें Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर के साथ IP68 रेटिंग हो सकती है। फोन में 6.7 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले मिले की संभावना है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। इसके अलावा, इसमें 6,150mAh की बैटरी हो सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। iQOO 13 को 16GB रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ आने की उम्मीद है। ज्यादा जानकारी के लिए यहां पढ़ें...

Lava Agni 3
लावा का नया स्मार्टफोन Lava Agni 3 भारत में लॉन्च हो चुका है। कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में 4 अक्टूबर को पेश किया और यह 9 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 20,999 है। स्पेसिफिकेशन के मामले में इस फोन में 50MP कैमरा, 66W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी और IP64 रेटिंग है। यह Android 14 ओएस के साथ आता है। ज्यादा जानकारी के लिए यहां पढ़ें...

Infinix Zero Flip
इंफिनिक्स अपने पहले फ्लिप फोन के रूप में Infinix Zero Flip को लॉन्च करेगा। कंपनी ने इस फोन की लॉन्चिंग के लिए 17 अक्टूबर की डेट निर्धारित की है। इस फोन में 6.9 इंच का मेन डिस्प्ले और 3.64 इंच का कवर डिस्प्ले हो सकता है। यह MediaTek Dimensity 8020 प्रोसेसर से लैस हो सकता है और इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस होगा, साथ ही 32MP का फ्रंट कैमरा भी होगा। ज्यादा जानकारी के लिए यहां पढ़ें...