Vivo Y300 Pro 5G launched soon: वीवो का भारत समेत पूरी दुनिया के टेक बाजरों में एक बड़ा नाम है। इसलिए कंपनी अपने यूजर्स के लिए मिड रेंज सेगमेंट के साथ कई प्रीमयम डिवाइस को पेश करती है, जिन्हें लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए कंपनी अपनी मिड- रेंज सेगमेंट वाले स्मार्टफोन सीरीज में विस्तार करते हुए एक नए फोन को पेश करने की तैयारी में है। इसका नाम vivo Y300 Pro 5G होगा। 

आपको बता दें, कंपनी ने हाल की महीनों में अपनी लेटेस्ट फोन vivo Y200 Pro 5G  को लॉन्च किया था, जिसे बाजार में काफी पसंद किया गया था। इस बीच डेटाबेस पर कंपनी के अपकमिंग फोन vivo Y300 Pro 5G के मॉडल, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन सामने आई है। तो चलिए फोन के इन लेटेस्ट अपडेट्स पर एक नजर डाल लेते हैं। 

vivo Y300 Pro 5G के लीक अपडेट 
vivo Y300 Pro 5G को मॉडल नंबर V2402 के रूप में देखा गया था। जबकि vivo Y200 Pro 5G  का मॉडल नंबर V2401 था। वीवो Y300 प्रो 5G के बारे में अभी तक कुछ ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल कंपनी इस डिवाइस को आधिकारिक तौर पर कब पेश करेगी या इसमें क्या टेक्नीकल खासियत होंगी, इस बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं है। हालाँकि, वीवो के पिछले मॉडल को देखकर सोशल मीडिया पर कई टिपस्टर ने अपकमिंग फोन के स्पेसिफिकेशन के बारें में कुछ अनुमान लगाए है। 

ये भी पढ़ेः-  Redmi 13 4G लॉन्च: 108MP कैमरा, 256GB रैम के साथ मिलेंगे कई अन्य खास फीचर्स; जानें कीमत 

इनके मुताबिक vivo Y300 Pro 5G पिछले मॉडल की तरह ही एक मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा। उदाहरण के लिए, ऐसा माना जाता है कि विवो Y200 प्रो 5G में जिन विशेषताओं की बहुत सराहना की गई थी, उन्हें Y300 प्रो 5G में जारी रखा जा सकता है। विवो Y200 प्रो 5G मॉडल में 6.78-इंच FHD+ रिज़ॉल्यूशन AMOLED डिस्प्ले था जिसमें हाई कलर सैचुरेशन था। यह स्क्रीन अपने यूजर्स को 120HZ स्क्रीन रिफ्रेश रेट देने में सक्षम थी।

vivo Y200 Pro 5G  के स्पेसिफिकेशन 
vivo Y200 Pro 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G चिपसेट द्वारा संचालित है। इसमें 64MP मैन कैमरे के साथ 2MP का डेप्थ कैमरा था। सामने की तरफ 16MP का सेल्फी कैमरा था। इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी है, जिसे 44W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ जोड़ा गया। Y200 प्रो 5G Android 14-बेस्ड FunTouchOS 14 इंटरफ़ेस के साथ पेश किया गया था।  हालांकि vivo Y300 Pro 5G की आधिकारिक लॉन्च डेट अभी तक पता नहीं है। उम्मीद है कि जल्द ही आने वाले समय में फोन के स्पेसिफिकेशन से जुड़े अपडेट्स सामने आ सकते हैं।