Logo
WhatsApp Channel: आज हम यहां आपको व्हाट्सऐप पर चैनल बनाने से लेकर उसे मैनेज करने की सारी प्रोसेस बता रहे हैं। जिसके जरिए आप मिनटों में अपना चैनल बना सकते हैं।

How to creat WhatsApp Channel: आप व्हाट्सऐप चैनल बनाना चाहते हैं  लेकिन आपको पता नहीं है कि इसे कैसे बनाए और अन्य लोगों को इससे कैसे जोड़ें। चिंता की बात नहीं आज हम यहां आपको WhatsApp बनाने से लेकर लोगों को एड करने और चैनल मैनेज करने तक की सारी प्रोसेस बताएंगे। जिसके जरिए आप मिनटों में अपना WhatsApp चैनल बना सकेंगे। तो चलिए इस प्रोसेस के बारें में डिटेल से जानते हैं। 

ऐसे बनाएं WhatsApp चैनल 

  1. सबसे पहले व्हाट्सऐप चैनल बनाने के लिए आपके फोन में अपटेड WhatsApp होना चाहिए। 
  2. यदि आपके फोन में WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन नहीं हैं, तो उसे अपडेट कर लें। 
  3. ऐसा करने के बाद WhatsApp वेब खोलें, और चैनल आइकन पर क्लिक करके चैनल पर जाएँ
  4. यहां आपको अपान WhatsApp चैनल बनाने का ऑप्शन दिखाई देगा। 
  5. इस ऑप्शन पर क्लिक करें।
  6. इसके बाद अपना चैनल बनाने के लिए एक चैनल नाम जोड़ें। आप इस नाम को बाद में किसी भी समय फिर से बदल सकते हैं।
  7. फिर अपना चैनल कस्टमाइज़ करें। 
  8. इसमें आप अपनी डिटेल्स और आइकन को शामिल करके अपने चैनल को कस्टमाइज करना चुन सकते हैं।
  9. इसके बाद अपने चैनल के बारें जानकारी दें। 
  10. ताकि आपके फॉलोअर यह समझ सकें कि उन्हें आपके चैनल पर किस प्रकार का कंटेंट दिखाई देगा। 
  11. साथ ही चैनल आइकन के लिए एक अलग और कैची इमेज को लगाएं। 
  12. इन सबके को भरने के बाद आपको इसे सबमिट करना है। 
  13. नीचे आपको ऑप्शन दिखेगा चैनल बनांए वहां क्लिक करें और इस प्रकार आपका मिनटों में WhatsApp चैनल बन जाएगा। 

चैनल को कैसे करें मैनेज? 

  1. अपना चैनल शेयर करें। 
  2. अब जब आप चैनल के साथ पूरी तरह से सेट हो गए हैं, तो यहाँ अपडेट साझा करने का तरीका जानें।
  3. आप चैनल जानकारी बैकग्राउंड से अपने चैनल का लिंक ढूँढ़ सकते हैं और उसे शेयर कर सकते हैं।
  4. अपने चैनल जानकारी पृष्ठ पर जाने के लिए चैनल आइकन पर क्लिक करके चैनल खोलें।
  5. फिर अपने चैनल के नाम पर क्लिक करें।
  6. यहां से लिंक कॉपी करें और शेयर करें। 
  7. इससे आपके फॉलोअर्स बढ़ने में मदद मिलेगी। 
5379487