Logo
WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप ने नया वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्शन फीचर पेश किया है। इसकी मदद से अब यूजर्स Voice मैसेज को टेक्स्ट फॉर्मेट में पढ़ भी सकते हैं।

WhatsApp Voice message Transcription Feature: व्हाट्सऐप एक लोकप्रिय चैटिंग प्लेटफॉर्म है, जो अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को रोमांचक बनाने के लिए कई नए अपडेट्स और फीचर्स लाता रहता है। इसी कड़ी में, कंपनी ने कुछ समय पहले अपने प्लेटफॉर्म पर एक नया कमाल का वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्शन (Voice message transcription) फीचर जोड़ा है।

इस फीचर के जरिए अब वॉयस मैसेज को टेक्स्ट में बदला जा सकता है। यह फीचर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है, जो भीड़-भाड़ वाली जगहों,  मीटिंग्स या शोरगुल वाले माहौल में या फिर किसी ऐसी जगह पर हो जहां वे उस वॉयस नोट को सुन नहीं सकते हैं, तो अब आप उस मैसेज को आसानी से पढ़ भी सकेंगे। 

अब Voice message ट्रांसक्रिप्शन फीचर की मदद से यूजर्स एक्सपीरियंस पहले से बेहतर और आसान होगा। खास बात है कि यह फीचर ऑन डिवाइस काम करता है, जिससे यह वॉयस मैसेज और टेक्स्ट फॉर्मेट को बिल्कुल सुरक्षित रखेगा। ऐसे में किसी थर्ड पार्टी ऐप या शख्स उन मैसेज के तक नहीं पहुंच सकेगा और यूजर्स की प्राइवेसी भी मेंटेन रहेगी।

इसका कैसे करें इस्तेमाल? 
वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्शन फीचर को एक्टिव करना बेहद आसान है। इसके लिए आपको सिर्फ व्हाट्सऐप सेटिंग्स में जाना है। 
अब यहां चैट्स को सिलेक्ट करें और फिर स्क्रॉल डाउन करके वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट्स सेक्शन में जाएं। अब इस ऑप्शन को इनेबल कीजिए और अपनी पसंदीदा भाषा का चुनाव करें। इसके बाद आपको व्हाट्सऐप में Transcribe ऑप्शन मिलने लगेगा।  

वॉयस मैसेज को टैक्स्ट फॉर्मेट में कैसे बदलें?  
ऊपर दिए गए सेटिंग का ऑन करने के बाद जब आपको कोई वॉयस नोट भेजेगा, तो आपको उसके नीचे एक "Transcript (ट्रांसक्राइब)" का ऑप्शन नजर आएगा। बस आपको इस ऑप्शन पर टैप करना है और फिर वॉयस मैसेज टेक्स्ट में बदल जाएगा। अब आप बिना आवाज सुने पूरा मैसेज आसानी से पढ़ सकते हैं। 

यूजर्स के लिए मिलेंगे ये बडे़ फायदे

1. बेहद सुविधाजनक:  Voice message फीचर काफी सुगम है। अक्सर कई बार हम ऐसी स्थिति में होते हैं, जहां वॉयस मैसेज सुन पाना आसान नहीं होता है, तो आप बिना किसी को डिस्टर्ब किए वॉयस नोट को टेक्स्ट के रूप में पढ़ सकेंगे। 

2. मल्टीटास्किंग: एक और अन्य खास बात यह है कि इसके जरिए अब आप लंबे मैसेज को सुनने के बजाय, उसे जल्दी से पढ़कर समय बचा सकते हैं। 

3. प्राइवेसी: यह ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग के साथ काम करता है और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के कारण डेटा सुरक्षित रहता है।

4. विभिन्न भाषाओं का सपोर्ट: यह फीचर विभिन्न भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, स्पैनिश, रूसी और पुर्तगाली जैसी भाषाएं उपलब्ध है और भविष्य में और भाषाएं जोड़ी जाएंगी।

 

5379487