Wikipedia donation campaign: दुनिया का सबसे बड़ा और लोकप्रिय ऑनलाइन ज्ञानकोश प्लेटफॉर्म Wikipedia भारत में अपने पाठकों से समर्थन मांग रहा है। बुधवार, 28 अगस्त को विकिमीडिया फाउंडेशन (Wikimedia Foundation) ने एक महत्वपूर्ण अपील की है। जिसमें भारत के सभी विकिपीडिया यूजर्स से 25 रुपए का डोनेशन देने का अनुरोध किया गया है।

विकिपीडिया क्यों मांग रहा डोनेशन?
यह डोनेशन कैंपेन (Wikipedia donation campaign) उस वक्त चलाया जा रहा है जब विकिपीडिया का भविष्य और उसकी सर्विस की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए फंड जुटाने की आवश्यकता है। विकिपीडिया को सशक्त बनाने के लिए यह सहयोग मांगा जा रहा है। कंपनी का कहना है कि यूजर्स के इस छोटे से योगदान से बड़ी सहायता मिल सकती है। फाउंडेशन ने ये भी कहा कि अगर हर पाठक ₹25 का दान करता है, तो कुछ ही घंटों में लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

AI के युग में विकिपीडिया का महत्व
आजकल के समय में, जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का तेजी से विकास हो रहा है, विकिपीडिया जैसी विश्वसनीय जानकारी के स्रोत की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। विकिपीडिया न केवल व्यक्तिगत जानकारी के लिए उपयोगी है, बल्कि यह AI तकनीकों के लिए भी आवश्यक डेटा प्रदान करता है। इसलिए, यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि विकिपीडिया की जानकारी सटीक और अपडेट रहे।

यह भी पढ़ें: 6 सितंबर को लॉन्च होगा Infinix का स्लीम 5G स्मार्टफोन, देखते ही खरीदने का करेगा मन

पहले भी मांग चुका है डोनेशन
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब विकिपीडिया ने अपने यूजर्स से इस तरह के डोनेशन की मांग की हो। अगस्त 2022 में विकिमीडिया फाउंडेशन ने विकिपीडिया यूजर्स से 150 रुपए का डोनेशन मांगा था। कंपनी यह डोनेशन प्लेफॉर्में कुछ सुधार के लिए मांगती है। ताकि यूजर्स को और अधिक, सटीक और जल्दी जानकारी पहुंचाया जा सके।