Xiaomi 15: Xiaomi का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन, Xiaomi 15 होने वाला है। कंपनी इसे इस महीने के अंत तक लॉन्च कर सकती है। इस फोन में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite SoC चिपसेट होगा, जो इसे ग्लोबल मार्केट में इस चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन बना देगा।

Snapdragon 8 Elite SoC की खासियत
Snapdragon 8 Elite SoC को TSMC की 3nm प्रोसेस पर निर्मित किया गया है और इसकी प्राइम कोर 4.32GHz तक की स्पीड से चलते हैं। इस नए चिपसेट में Hexagon Neural Processing Unit (NPU), 2nd जेनरेशन का कस्टम-बिल्ट Qualcomm Oryon CPU, और एडवांस AI Image Signal Processing (ISP) यूनिट शामिल हैं।

Xiaomi 15 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन
शाओमी के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट एडम झेंग ने घोषणा की कि Xiaomi 15 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ Xiaomi HyperCore तकनीक भी होगी। यह नई तकनीक परफॉर्मेंस, ग्राफिक्स, नेटवर्किंग, और सुरक्षा क्षेत्रों को कवर करती है। झेंग के अनुसार, इस तकनीक के कारण Xiaomi 15 की पावर खपत में 29.7% की कमी होगी। इसके अलावा, यह फोन अधिकतम तापमान पर चलने के दौरान पिछले जनरेशन के फोन की तुलना में 3 डिग्री सेल्सियस कम गर्म होगा।

यह भी पढ़ें: BSNL का बदला लोगो, यूजर्स के लिए 7 नई सर्विसेज भी लॉन्च

अक्टूबर के अंत में लॉन्च होगा Xiaomi 15
Xiaomi 15 Series अक्टूबर के अंत में लॉन्च होगी। इसके साथ ही, OnePlus 13 जो 31 अक्टूबर को लॉन्च होने वाला है, और Asus ROG Phone 9 19 नवंबर को लॉन्च होगा। ये डिवाइस भी Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस होंगे। हालांकि, Xiaomi 15 वैश्विक बाजार में इस नए चिपसेट को पेश करने वाला पहला स्मार्टफोन होगा।

भारत में पहला Snapdragon 8 Elite फोन
भारत में Realme GT 7 Pro पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। जबकि Xiaomi 15 ग्लोबल स्तर पर लॉन्च होने वाला पहला Snapdragon 8 Elite फोन होगा।