Redmi Note 14 5G Launch: Xiaomi ने अपनी Redmi Note 14 Pro सीरीज के साथ Redmi Note 14 5G स्मार्टफोन को भी चीन में लॉन्च किया। इस फोन में 50MP Sony LYT-600 सेंसर, 12GB रैम, 5110mAh बैटरी, AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। कंपनी ने इसकी कीमत भी बजट में रखी है। तो आइए इसके बारे में जानते हैं सबकुछ...

Redmi Note 14 5G के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
रेडमी Note 14 5G का डिजाइन काफी पतला और आकर्षक है। इसकी मोटाई सिर्फ 7.99mm है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2100 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है। डिवाइस MediaTek Dimensity 7025-Ultra SoC से लैस आता है, जिसे 12GB तक रैम और 256GB तक की स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

कैमरा सेटअप और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP का Sony LYT-600 सेंसर है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ आता है। इसके अलावा इसमें 2MP का सेकेंडरी कैमरा और सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 5110mAh की बैटरी है, जो 45W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें: Vivo X Fold3 Pro का नया Lunar White कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत-फीचर्स

हैंडसेट Android 14 के साथ Xiaomi Hyper OS पर काम करता है और यह IP64 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है। अन्य फीचर्स के रूप में इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक और स्टेरियो स्पीकर्स हैं। इसके अलावा, इस फोन में 5G SA/NSA, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.3, GPS + GLONASS और USB Type-C जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन्स शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Infinix का Note 40 Pro 5G फोन हुआ सस्ता, Flipkart पर 12 हजार रुपए कम में उपलब्ध, जल्द करें Order

Redmi Note 14 5G: कीमत और उपलब्धता
कंपनी ने Redmi Note 14 5G को चीन में कुल चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया है, जिसकी कीमतें इस प्रकार हैं:

  • 6GB + 128GB – 1199 युआन (लगभग ₹14,300)
  • 8GB + 128GB – 1399 युआन (लगभग ₹16,685)
  • 8GB + 256GB – 1499 युआन (लगभग ₹17,875)
  • 12GB + 256GB – 1699 युआन (लगभग ₹20,260)

लॉन्च ऑफर
डिवाइस की पहली सेल पर 100 युआन की छूट मिलेगी। इच्छुक ग्राहक इसे तीन कलर्स: स्टार्री व्हाइट, फैंटम ब्लू और मिडनाइट ब्लैक में खरीद सकेंगे। चीन में जल्द ही इसकी सेल शुरू होने की उम्मीद है।