Logo
Xiaomi ने अपने Redmi Max 2025 सीरीज विस्तार करते हुए एक नया 85-इंच मॉडल पेश किया है। यह टीवी 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, ड्यूल 10W स्टीरियो स्पीकर्स और DTS साउंड डिकोडिंग सपोर्ट के साथ आता है।

Xiaomi Redmi Max 85-inch TV Launch: शाओमी ने अपने Redmi Max 2025 सीरीज में चीन में एक नया 85-इंच मॉडल पेश किया है। इससे पहले कंपनी ने अप्रैल में 100-इंच वर्जन को लॉन्च किया था। नया टीवी चीन में JD.com पर प्री-सेल के लिए उपलब्ध है, जिसकी कीमत 4,699 युआन (लगभग 55,754 रुपए) रखी गई है। आइए, इसके खासियतों पर एक नजर डालते हैं।

Xiaomi Redmi Max 85-inch TV 2025 Launch: फीचर्स
यह टीवी 85-इंच 4K डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 3840×2160 रेजोल्यूशन है। गेमिंग मोड में यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जिससे स्मूद मोशन और ब्लर कम होता है। साथ ही इसमें 4K HDR डिकोडिंग और 4K 60Hz MEMC डायनेमिक कंपेन्सेशन फीचर भी है, जिससे तस्वीर की क्लैरिटी बढ़ती है और मोशन ब्लर को कम किया जाता है।

यह टीवी फैक्ट्री-कैलिब्रेटेड है, जिससे इसका कलर एक्युरेसी ΔE≈2 रहता है, जिससे वाइबरेंट और एकुरेट कलर मिलते हैं। इसका व्यूइंग एंगल 178° है, जिससे अलग-अलग कोण से भी शानदार पिक्चर क्वालिटी मिलती है। बेहतरीन साउंड क्वालिटी के लिए इसमें ड्यूल 10W स्टीरियो स्पीकर्स हैं। यह DTS साउंड डिकोडिंग को भी सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें: Honor Pad X8a फोन 8300mAh बैटरी, 11 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ लॉन्च; कीमत भी कम

Xiaomi Redmi Max 85-inch TV में क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 3GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज है, जिससे आप आसानी से ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं और मल्टीटास्किंग का आनंद ले सकते हैं। यह टीवी शाओमी के HyperOS पर काम करता है और इसमें Xiao Ai स्मार्ट असिस्टेंट दिया गया है, जिससे आप वॉइस कंट्रोल के जरिए मीडिया प्लेबैक और स्मार्ट होम डिवाइसेज को मैनेज कर सकते हैं। इसके अलावा, यूजर्स वॉइस कमांड से वॉल्यूम एडजस्ट करने के साथ-साथ मौसम की भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 50 घंटे बैटरी लाइफ के साथ Vivo TWS 3i ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत-फचीर्स

यह स्मार्ट टीवी Wi-Fi 6 सपोर्ट के साथ आता है, जो फास्ट इंटरनेट स्पीड और कम लेटेंसी प्रदान करता है। इसके साथ ही ब्लूटूथ वॉयस रिमोट में NFC वन-टैप कास्टिंग फीचर भी मिलता है, जिससे आप अपने स्मार्टफोन से आसानी से कंटेंट कास्ट कर सकते हैं। इस स्मार्ट टीवी में HDMI पोर्ट्स, दो USB पोर्ट्स, ईथरनेट और ब्लूटूथ 5.2 के सपोर्ट के साथ अन्य कनेक्टिविटी ऑप्शन्स मिलते हैं।

Xiaomi Redmi Max 85-inch TV का डिजाइन मेटल फ्रेम के साथ आता है और 98% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ इमर्सिव डिस्प्ले प्रदान करता है।

Xiaomi Redmi Max 85-inch TV 2025 Launch: जानिए क्या है कीमत
शाओमी के इस Redmi Max 85-इंच 2025 मॉडल की चीन में कीमत 4,699 युआन (लगभग 55,754 रुपए) रखी गई है। यह टीवी चीन में JD.com पर प्री-सेल के लिए उपलब्ध है।

5379487