Logo
Xiaomi MIX Flip Launch: शाओमी ने अपने नए फोल्डेबल फोन- MIX Flip को लॉन्च किया है, जो कई दमदार फीचर्स से लैस आता है। कंपनी ने इसे व्हाइट, पर्पल और ब्लैक कलर में पेश किया है। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन जानते हैं।

Xiaomi MIX Flip Launch: Xiaomi ने चीन में अपने MIX Fold 4 फोन के साथ Xiaomi MIX Flip को भी लॉन्च किया है। दोनों डिवाइस शानदार फोल्डेबल फोन हैं, जिनमें कई दमदार फीचर्स मौजूद हैं। हम पहले ही Xiaomi MIX Fold 4 को कवर कर चुके हैं। यहां हम Xiaomi MIX Flip को कवर कर रहे हैं।

Xiaomi Mix Flip के स्पेसिफिकेशन
इस फोन में 4.01 इंच का आउटर डिस्प्ले है जो इस सेगमेंट में सबसे बड़ा है। यह चारों तरफ फ्लैट बेजेल्स से घिरा हुआ है और स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 1.5K रेजोल्यूशन और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस प्रदान करती है। Xiaomi ने नुकसान से बचाने के लिए अपने ड्रैगन क्रिस्टल ग्लास को ऊपर की तरफ लगाया है।

सेकेंडरी कवर स्क्रीन में एक डेडीकेटेड ईयरपीस और टॉप बेजल के ऊपर एक माइक्रोफोन भी है जो यूजर्स को डिवाइस खोले बिना कॉल करने की अनुमति देता है। यह स्मार्ट पार्टीशन, फुल-स्क्रीन फोटोग्राफी और अन्य इंटेलिजेंट फीचर्स के साथ फुल-साइज कीबोर्ड को सपोर्ट करता है।

Xiaomi MIX Flip की मेन इंटरनल स्क्रीन 6.86 इंच की है और इसमें सेकेंडरी डिस्प्ले के समान ही रिजोल्यूशन, रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस है। डिवाइस में पावर बटन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है।

कैमरे की बात करें तो MIX Flip में पीछे की तरफ Leica-ब्रांडेड डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का मेन OIS सेंसर और 2x जूम के साथ 50MP का फ्लोटिंग टेलीफोटो यूनिट शामिल है। इंटरनल स्क्रीन में पंच-होल कटआउट के अंदर 32MP का सेल्फी स्नैपर है। डिवाइस में मास्टर पोर्ट्रेट मोड के साथ-साथ चार फोकल लेंथ में शूट करने की क्षमता है।

इस फोल्डबेल फोन को पावर देने के लिए 4,780mAh की बैटरी यूनिट है जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें Snapdragon 8 Gen 3 SoC है, जिसे 16GB LPDDR5 रैम और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। हीट को कम करने के लिए 3D वेपर कूलिंग चैंबर है। यह डिवाइस हाइपरओएस-आधारित एंड्रॉयड 14 पर काम करता है। इसका वजन 192 ग्राम है और फोल्ड होने पर इसकी मोटाई 15.99mm हो जाती है।

Xiaomi MIX Flip की कीमत और उपलब्धता
शाओमी ने इस MIX Flip फोन के बेस- 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 5,999 (लगभग 69,087 रुपए) है।जबकि 12GB + 512GB की कीमत CNY 6,499 (लगभग 74,845 रुपए) है। कंपनी ने Xiaomi MIX Flip को 16GB + 1TB ऑप्शन के साथ भी पेश किया है, जिसकी कीमत CNY 7,299 (लगभग 84,058 रुपए) है। डिवाइस 23 जुलाई से चीन में व्हाइट, पर्पल और ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा।

इन फोल्डेबल फोन्स को देगा टक्कर
Xiaomi MIX Flip फोन बाजार में पहले से मौजूद Samsung Galaxy Z Flip 6 , Vivo X Flip, OPPO Find N3 Flip सहित अन्य फोल्डेबल फोन को टक्कर देगा।

5379487