Logo
election banner
Xiaomi Pad 7 Series Launched Soon: शाओमी अपना नवीनतम टैबलेट Xiaomi Pad 7 सीरीज को जल्द ही लॉन्च कर सकता है। इस अपकमिंग टैबलेट में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ मिलेगा OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।

Xiaomi Pad 7 Series Launched Soon: दिग्गज टेक ब्रांड शाओमी जल्द ही अपना नया टैबलेट Xiaomi Pad 7 सीरीज को को लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज में Xiaomi Pad 7 और Pad 7 Pro शामिल है। कहा जा रहा है कि ये कंपनी का पहला टैबलेट होगा जिसमें OLED डिस्प्ले देखने को मिलेगी। यहां हम इस अपकमिंग डिवाइस की लीक डिटेल्स के बारें में बता रहे हैं। आइए जानें... 

Xiaomi Pad 7 के फीचर्स 
Xiaomi अपने लेटेस्ट टैबलेट Pad 7 को जल्द ही चीनी मार्केट में लॉन्च कर सकता है। डिवाइस में Snapdragon 8 Gen 2 या Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। लीकर टिप्स्टर स्मार्ट पिकाचू (via) की मानें तो कंपनी प्रीमियम डिवाइस चाहने वाले यूजर्स के लिए Xiaomi Pad 7 Ultra मॉडल को भी सीरीज में भी शामिल कर सकती है।

ये भी पढ़ेः- Honor ला रहा 108MP  कैमरा वाला धांसू फोन: AMOLED डिस्प्ले, 12GB RAM के साथ 16 अक्टूबर को मचाएगा धमाल 

हालांकि टिप्स्टर ने Pad 7 Ultra टैबलेट के फीचर्स या स्पेक्स के बारें में जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन फिर भी टिपस्टर का कहना है कि यदि डिवाइस सच में लॉन्च होता है तो संभावना है कि ये Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट या फिर Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर रन करेगा। 

Xiaomi Pad 7 सीरीज कब होगी लॉन्च
Xiaomi Pad 7 सीरीज के दो मॉडल Xiaomi Pad 7 और Pad 7 Pro का लॉन्च Xiaomi 15 और 15 Pro फोन के साथ देखने को मिल सकता है। लेकिन Xiaomi Pad 7 Ultra के लॉन्च के लिए आपको शायद इंतजार करना पड़ सकता है। टिप्स्टर का कहना है कि कंपनी Pad 7 Ultra टैबलेट को Xiaomi 15 Ultra के साथ लॉन्च कर सकती है। हालांकि Pad 7 Ultra के बारे में अभी तक बहुत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन iaomi Pad 7 और Pad 7 Pro टैबलेट मॉडल्स को लेकर कंपनी जल्द ही कोई घोषणा कर सकती है। 

5379487