Xiaomi का Ultra Slim Power Bank लॉन्च: iOS और Android दोनों डिवाइसों को करेगा चार्ज, जानें कीमत-खासियत

Xiaomi Ultra Slim Power Bank: Xiaomi ने भारत में अपना नया- Xiaomi Ultra Slim Power Bank लॉन्च किया है। यह पावर बैंक न केवल कंपीट और हल्का है, बल्कि इसमें दमदार 4900mAh बैटरी और 20W फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है। यह पावरबैंक iOS और Android दोनों डिवाइसों को चार्ज करता है। आइए इस पावर बैंक के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं।
Xiaomi Ultra Slim Power Bank: शानदार डिजाइन जीत लेगा दिल
यह पावर बैंक मात्र 93 ग्राम वजन और 10mm मोटाई के साथ आता है, जो इसे बेहद हल्का और पोर्टेबल बनाता है। इसे आप अपनी जेब या बैग में आसानी से रख सकते हैं। साथ ही इसका स्पेस ग्रे कलर इसे एक प्रीमियम लुक देता है।
फास्ट चार्जिंग और कनेक्टिविटी
- 4900mAh क्षमता के साथ यह पावर बैंक 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जो iOS और Android दोनों डिवाइस को चार्ज कर सकता है।
- USB Type-C पोर्ट इसे इनपुट और आउटपुट दोनों के लिए उपयोगी बनाता है।
- यह PD3.0, PPS, QC3.5, AFC, FCP जैसे चार्जिंग प्रोटोकॉल्स को सपोर्ट करता है।
- 33W चार्जर से इसे मात्र 1 घंटे 32 मिनट में पूरा चार्ज किया जा सकता है, जबकि 22.5W चार्जर से यह 1 घंटे 38 मिनट में चार्ज हो जाता है।
यह भी पढ़ें: 120 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ दमदार हेडफोन लॉन्च, कीमत महज इतनी
अन्य फीचर्स
- यह 12 लेयर की सुरक्षा तकनीक के साथ आता है, जो डिवाइस को ओवरहीटिंग और शॉर्ट सर्किट से बचाती है।
- इसमें एक कैरी पाउच भी दिया गया है, जिससे आप इसे सुरक्षित और आरामदायक तरीके से कहीं भी ले जा सकते हैं।
Xiaomi Ultra Slim Power Bank: कीमत और उपलब्धता
- इस पावर बैंक की कीमत क्राउडफंडिंग के तहत 1,799 रुपए रखी गई है।
- पहले 1000 ग्राहकों के लिए यह 1,499 रुपए में उपलब्ध होगा।
- क्राउडफंडिंग आज से शुरू हो रही है, और इसकी बिक्री 13 दिसंबर 2024 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS