Logo
ZEBRONICS EA124 LED Monitor: ZEBRONICS अपने नए मॉनिटर ZEBRONICS EA124 LED Monitor को भारत में 21 लॉन्च करने जा रहा है।डिवािस की शुरुआती कीमत 6,999 रुपए है। यहां हम इसके स्पेसिफेकशन बता रहे हैं।

ZEBRONICS EA124 LED Monitor: भारतीय कंपनी ZEBRONICS जल्द ही अपने नए Gaming Monitor को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस डिवाइस का नाम ZEBRONICS EA124 LED Gaming Monitor है। मॉनिटर की लॉन्चिंग से पहले इसे ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लाइव कर दिया गया है। इस लाइव के मुताबिक यह मॉनिटर 21 मई 2024 को भारत में दस्तक देंगे। चलिए एक नजर डिवाइस के स्पेसिफिकेशन पर भी डाल लेते हैं।  

ZEBRONICS EA124 LED Gaming Monitor की कीमत 
जैसा की ऊपर बताया कि कंपनी इस मॉनिटर को घरेलू बाजार में 21 मई को लॉन्च करने जा रही हैं। खास बात हैं कि कंपनी इन मॉनिटर की लॉन्चिंग पर कई ऑर्कषक ऑफर भी दे रही हैं। कंपनी इस डिवाइस को 6,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर पेश करेगी। इसके साथ ही यदि आप इस मॉनिटर को एचडीएफसी बैंक कार्ड से खरीदते हैं तो आपको 2000 रुपए का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिल जाता है। 

ZEBRONICS EA124 LED Gaming Monitor में क्या हैं खास 
60.4 सेमी (24) डिस्प्ले वाला ZEB-EA124 LED मॉनिटर मुख्य रूप से डेस्कटॉप और लैपटॉप उपयोग के लिए एक आदर्श विकल्प है। वाइडर व्यूइंग एंगल, 16.7 एम कलर सपोर्ट,  HDMI और VGA के माध्यम से डुअल इनपुट कनेक्टिविटी, अल्ट्रा-थिन बेज़ेल, एचडी रिज़ॉल्यूशन और एडजेस्टेबल ब्राइटनेस जैसे खास फीर्चस के कारण आप यह मॉनिटर आपके लिए एक बेस्ट डिवाइस साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ेः- Realme Buds Air 6 की लॉन्च डेट से उठा पर्दा: हाई-रेज ऑडियो और 50dB ANC के साथ मिलेंगे अनेक फीचर्स, जानें स्पेसिफिकेशन 

कंट्रास्ट रेटियो के साथ यह कंप्यूटर मॉनिटर 100 हर्ट्ज की हाई रिफ्रेश रेट पर काम करता है। यह किसी भी डेस्कटॉप कॉन्फ़िगरेशन के लिए आवश्यक है और एक्सटेंड स्क्रीन घंटों के लिए उपयुक्त है। इसमें VA Panel के साथ Full HD स्क्रीन मिलती हैं, जिसे 250 nits ब्राइटनेस के साथ जोड़ा गया है। इसमें 12 ms  का Response Time दिया गया है।

ये भी पढ़ेः- बंपर ऑफर! 61% के धांसू डिस्काउंट के साथ मिल रही AMOLED ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच, अमेजन पर मची लूट 

इसके अलावा आपको इस डिवाइस में Wide Screen, Immersive Audio and Video Experience, Wall Mountable,Slim Bezel, Sleek Monitor, और Stand Mount जैसे अन्य खास फीचर्स की सुविधा भी मिलती हैं।  

5379487