वनप्लस का पावरफुल स्मार्टफोन Ace 3V 21 मार्च को होगा लॉन्च, जानिए इसके फीचर्स और कीमत

18 Mar 2024

वनप्लस ने अपकमिंग डिवाइस Ace 3V की लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।

ब्रांड ने कहा है कि वह OnePlus Ace 3V को चीन में 21 मार्च को लॉन्च करेगा।

OnePlus Ace 3V भारत में OnePlus Nord CE 4 के रूप में लॉन्च होगा।

OnePlus Nord CE 4 भारत में 1 मार्च को लॉन्च होने वाला है।

बात करें फीचर्स की तो OnePlus Ace 3V लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 चिपसेट से लैस होगा।

इस फोन में 16GB तक LPDDR5x रैम और 512GB UFS 4.0 तक स्टोरेज होगा।

वनप्लस डिवाइस 100W चार्जिंग सपोर्ट और 5,500mAh की बैटरी से लैस हो सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में तीन रियर कैमरे (50MP+50MP+50MP) होंगे। फ्रंट में भी 50MP का कैमरा मिलने की उम्मीद है।

वनप्लस का नया स्मार्टफोन वॉयलेट, ब्लैक और संभवतः व्हाइट कलर में आ सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus Ace 3V (OnePlus Nord CE 4) की कीमत 35 हजार रुपए हो सकती है।