Logo
Moye Moye: मोये-मोये बीते कुछ समय से इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। हर छोटी सी बात पर यह वायरल हो जाता है। आइए, जानते हैं आखिर क्या है Moye Moye, क्यों होता है ट्रेंड।

Moye Moye: मोये बीते कुछ समय से इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। हर छोटी सी बात पर यह वायरल हो जाता है। इस पर रील बनने लगते हैं और वीडियो शेयर किए जाते हैं। ऐसे में लोगों में इस बात को लेकर दिलचस्पी है कि जानते हैं कि मोय मोय आखिर क्या है, यह क्यों ट्रेंड होता है। इसका सर्बिया और जापान के साथ क्या संबंध है। आइए, जानते हैं क्या है क्या है Moye Moye? मौजूदा समय में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत ऐन मौके पर रद्द होने के बाद ट्रेंड हो रहरा है।

कहां से हुई इस ट्रेंड की शुरुआत
मोये बीते दरअसल, सर्बियाई सिंगर तेया डोरा (Teodora Dzejson) के गाने 'डेजनम' का एक  हिस्सा है। 'मोये मोये' का सही उच्चारण 'मोये मोर' है। सर्बियाई भाषा में इसका मतलब 'बुरा सपना' होता है। वास्तव में इंटरनेट पर इसका गलत उच्चारण किया जा रहा है। खास तौर पर ऐसी किसी बात के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसमें कोई किसी काम को करते हुए बड़ी चूक कर जाता है, या किसी पर उसका दांव खुद ही उल्टा पड़ गया हो। 

दिल्ली पुलिस भी कर चुकी है ट्रेंड का इस्तेमाल
हाल ही दिल्ली पुलिस ने एक स्टंट का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें नहीं तो मोये मोये हो सकता है। दिल्ली पुलिस की ओर से से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को बेहद पसंद किया गया। 

Moye Moye गाना कैसे हुआ वायरल
तेया डोरा का गाना "डेजनम" सर्बियाई संगीत प्रेमियों के बीच पहले से ही काफी फेसम था। इंटरनेट यूजर्स ने 'मोये मोर' को 'मोये मोये' के रूप में गलत ढंग से कहना शुरू कर दिया। जिसके बाद यह शब्द और भी मजेदार बन गया। इसके बाद, इस गाने का एक छोटा क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें 'मोये मोये' शब्द का इस्तेमाल किया गया था। इस वीडियो को भर-भर कर व्यूज और लाइक्स मिले। जिससे यह गाना देखते-देखते वायरल हो गया। 

सोशल मीडिया पर Moye Moye का ट्रेंड
पिछले कुछ दिनों में 'मोये मोये' ट्रेंड तेजी से इंस्टाग्राम, फेसबुक, और यूट्यूब पर वायरल है। इस ट्रेंड की शुरुआत टिक टॉक से हुई। इसके बाद इन दो शब्दों ने दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भी कब्जा  जमा लिया। इंडिया में भी यह ट्रेंड खूब लोकप्रिय हो चुका है। लोग इस धुन पर वीडियो बनाने में बहुत दिलचस्पी  दिखा रहे हैं। इस गाने पर बनाए गए रील्स और शॉर्ट्स को लोग बेहद पसंद भी कर रहे हैं।

Moye Moye ट्रेंड होने के पीछे क्या है वजह
Moye Moye ट्रेंड  होने के पीछे कई वजहें हैं। पहली वजह है कि इसका ऑरिजनल गानी ही बेहद लोकप्रिय रहा। दूसरी वजह है कि, 'मोये मोर' का गलत उच्चारण किया गया जो लोगों को मजेदार लगा। तीसरी वजह है कि सोशल मीडिया पर इसके वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। इसके साथ ही लोगों में इस बात को लेकर बेहद दिलचस्पी है कि आखिर ये दो शब्द क्या है। इन सभी वजहों से यह दो शब्द ट्रेंड हो रहे हैं। लोग इस बात को जानने में बेहद दिलचस्पी दिखा रहे हैं कि आखिर इन दो शब्दों का मतलब क्या है।

मोये मोये नाम की एक जापानी मिठाई भी है
मौजूदा समय में जो शब्द वायरल हो रहा है वह मोय मोरे का अपभ्रंश है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि मोये मोये नाम का एक जापानी मिठाई भी है। यह जापानी मिठाई बेहद लजीज होता है। यह एक प्रकार का चिकना और लचीला चावल का पेस्ट होता है जिसे मीठे सॉस या टॉपिंग के साथ परोसा जाता है।यह एक परंपरागत जापानी डेसर्ट है। इसे मोची या मोचि के नाम से भी जाना जाता है।इसे बनाने के लिए चावल को पकाया और पीसा जाता है।इसके बाद इसमें शक्कर, स्टार्च और पानी मिलाकर एक चिकना पेस्ट बनाया जाता है।इस पेस्ट को मोल्ड में डालकर शेप दी जाती है। फिर इस पर अलग अलग तरीके की मीठे टॉपिंग्स लगाई जाती हैं। दुनिया भर में इस मिठाई को पसंद किया जाता है। 

5379487